मूल्य नीतियां - pricing policies

मूल्य नीतियां - pricing policies


अंतरराष्ट्रीय विपणनकर्ता निम्न में से कोई मूल्य नीति अपना सकता है।


(क) प्रमापित मूल्य नीति:


इस नीति में निर्यातक प्रत्येक प्रकार के आयातक के लिए केवल एक ही मूल्य रखता है। आयातक चाहे किसी भी देश का हो, मूल्य में भेदभाव नहीं किया जाता। कच्चा तेल निर्यातक इस मूल्य नीति को अपनाते है प्रमापित उत्पाद बेचने वाले विपणनकर्ता इस मूल्य नीति को अपनाते है।


(ख) दो प्रकार की मूल्य नीति:


इस नीति में कंपनी दो प्रकार के मूल्यों पर उत्पाद बेचती है। घरेलू बाजार में कम मूल्य पर उत्पाद बेचे जाते है जबकि विदेशों में उत्पाद अधिक कीमत पर बेचे जाते हैं। विदेशों में विकय करने पर अधिक खर्चा होता है, जैसे- अधिक परिवहन व्यय, आयात कर बंदरगाह व्यय आदि अत विदेशों में ज्यादा कीमत सी जाती है।


(ग) बाजार कीमत नीति:


पोलिसेट्रिक रणनीति अपनाने वाली कंपनियां इस नीति को अपनाती है। इसमें भिन्न-भिन्न देशों में भिन्न-भिन्न कीमत लगायी जाती है। ऑटोमोबाइल निर्माता इस कीमत नीति को अपनाते हैं।