पदोन्नति- अर्थ एवं परिभाषा - Promotion- Meaning and Definition
पदोन्नति- अर्थ एवं परिभाषा - Promotion- Meaning and Definition
पदोन्नति का अर्थ है कि किसी कर्मचारी की वर्तमान नौकरी की तुलना में उच्च पद पर उर्ध्वगामी वृद्धि गतिविधि, जो वेतन, जिम्मेदारी और / या संगठनात्मक स्तर में उच्च है। पदोन्नति में प्रतिष्ठा की वृद्धि, बेहतर वेतन, अधिक दायित्व और कर्मचारी को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर कार्य- वातावरण प्रदान किया जाता है। जाहिर है, 'सूखी पदोन्नति हो सकती है, जहां जब किसी व्यक्ति को वेतन में वृद्धि के बिना उच्च स्तर की नौकरी के लिए स्थानांतरित किया जाता है तो उस स्थिति को शुष्क पदोन्नति कहा जाता है। पदोन्नति, उन्नयन से भिन्न है जिसका अर्थ है कि संगठनात्मक पदानुक्रम में नौकरी के स्थान / पद को ऊपर उठाना (एक बेहतर शीर्षक के माध्यम से) या नौकरी को उच्च श्रेणी/ वर्ग में सम्मिलित करना (एक विशेष ग्रेड / श्रेणी के भीतर, सीमा के अन्दर भुगतान में मामूली वृद्धि ) । स्थानांतरण से तात्पर्य किसी कर्मचारी के समान स्तर की दूसरी नौकरी पर क्षैतिज विस्थापन है। वेतन, अधिकार या पद में कोई वृद्धि नहीं होती है।
अतः यह एक प्रेरक उपकरण के रूप में कार्य नहीं कर सकता है। दूसरी ओर, पदोन्नति में अभिप्रेरक मूल्य अंतर्निहित है, क्योंकि यह एक संगठन के भीतर किसी कर्मचारी की प्रतिष्ठा, अधिकार एवं शक्ति का संवर्धन करता है।
इस विषय पर विद्वानों द्वारा दी गई कुछ परिभाषाएं निम्नलिखित हैं:
स्कॉट और क्लोथियर के अनुसार, "पदोन्नति किसी कर्मचारी को उसकी नौकरी से ऐसी नौकरी पर स्थानांतरित करती है जो अधिक धन देती है अथवा कुछ बेहतर प्रतिष्ठा रखती है।"
प्रोफेसर मामोरिया के अनुसार, "पदोन्नति एक शब्द है जो परिवर्तन को सम्मिलित करता है
और अधिक दायित्वों का बोध कराता है, तथा आमतौर पर उच्चतर वेतन और बेहतर नियम और सेवा की शर्तें सम्मिलित करता है, और इस प्रकार उच्च स्तर / पद या रैंक भी।"
अरुण मोनप्पा और सय्यदैन के अनुसार, "पदोन्नति एक संगठन के पदानुक्रम में किसी व्यक्ति का अधिक दायित्व, बेहतर प्रतिष्ठा और आमतौर पर बढ़ती आय के साथ कार्य का उर्ध्वगामी पुनरावंटन है, हालांकि हमेशा ऐसा नहीं होता है।"
उपरोक्त परिभाषाओं सके आधार पर यह कहा जा सकता है कि सामान्यतः पदोन्नति से तात्पर्य कर्मचारी से सम्बंधित कई तथ्यों से है- बेहतर प्रतिष्ठा, संगठन के अन्दर तथा समाज दोनों में, अधिक वेतन तथा अनुषंगी लाभ, संभवतः अधिक से अधिक नौकरी की सुरक्षा और एक अधिक वरिष्ठ पद जिसके माध्यम से एक व्यक्ति अपने संगठन को बेहतर सेवा प्रदान करता है। कर्मचारी पदोन्नति के अवसरों की सूचना की अपेक्षा रखते हैं वे उन्नति के लिए खुद को कैसे तैयार कर सकते हैं तथा उच्च स्तरीय नौकरी में उनसे क्या उम्मीद की जाएगी आदि।
वार्तालाप में शामिल हों