पदोन्नति - promotion

पदोन्नति - promotion


पदोन्नति संगठन की महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक हैं। पदोन्नति का अर्थ पद में उन्नति से है। पदोन्नति किसी संगठन के लिए प्रगति का प्रतीक है, जिससे कर्मचारियों का व्यक्तिगत विकास होता है जो की अनिवार्य है। पदोन्नति के अंतर्गत कर्मचारी का एक पद तथा विभाग से दूसरे विभाग में भेजा जाता है, जिससे उसकी आय और दायित्वों में भी वृद्धि होती है।


किसी भी संगठन में मानव संसाधन विकास के लिए या कर्मचारियों के विकास के लिए अच्छा कार्य करने पर उचित पदोन्नति करना आवश्यक है। इसके आभाव में व्यक्तिगत विकास की अभिप्रेणा समाप्त हो जाती है तथा कर्मचारी की कार्य करने की रुची कम हो जाती है। जो की संगठन और कर्मचारी दोनों के लिए नुकसानदायक होता है।

बदलते परिपेक्ष प्रतिस्पर्धा भी बढ़ती जा रही है। इस कारण कर्मचारी को एक संगठन के साथ बनाए रखना एव कर्मचारी को स्थापित करना चुनौतिपूर्ण होता जा रहा है किसी संगठन में थोड़ा अधिक वेतन मिला या बढ़ा पद मिला तो कर्मचारी कार्य छोड़ने में संकोच नहीं करेगा। ऐसा में संगठन को कर्मचारी को कार्य से लगाव बनाए रखने अभिप्रेरित करने के लिए और मनोबल बढ़ाने के लिए पदोन्नति समय समय पर करनी पड़ती है।


परिभाषा


डेल एस. बीच के अनुसार जब किसी कर्मचारी को उच्च स्तरीय पद का कार्यभार सौपा जाता है तो पदोन्नति कहा जाता है।


स्कॉट एवं स्त्रीगल के शब्दों में "पदोन्नति किसी कर्मचारी का ऐसे कार्य पर स्थानातरण है


जो उसे पहले से अधिक धन अथवा उच्च पद प्रदान करता है"


पीगर्स और मेयर्स के शब्दों में पदोन्नति किसी कर्मचारी की श्रेष्ठतर कार्य के लिए प्रगति है यह श्रेष्ठातर उच्चतर उत्तरदायित्यों अधिक आदर या हैसियत अधिक कौशल और बढ़ी हुई वेतन दर से कार्य करने के संबंध में है उपयुक्त कार्य को घंटे या श्रेष्ठकर कार्य स्थितियां कार्य दशाए या श्रेष्ठकर करने का चिन्ह है। किंतु यदि कार्य में अधिक अंतर एवं कौशल की आवश्यकता नही है और अधिक क्षतिपूर्ण भी नहीं मिलता है इसे पदोन्नति नहीं कहा जाना चाहिए।" 


इस प्रकार पदोन्नति, कर्मचारी के विकास की प्रक्रिया है, जिससे उसके कार्य में परिवर्तन होता है। वह बढ़ा हुआ वेतन, अधिक उत्तरदायित्व प्राप्त करता है।