कार्य विवरण का उद्देश्य - purpose of job description

कार्य विवरण का उद्देश्य - purpose of job description


कार्य विवरण का मुख्य उद्देश्य किसी विशेष नौकरी/ पद हेतु विज्ञापन देने के लिए नौकरी से संबंधित सूचनाएं अथवा आंकड़े एकत्र करना है।


क) यह सही कार्य के लिए सही उम्मीदवार को आकर्षित करने, लक्षित करने तथा भर्ती और चयन करने में सहायता करता है।


ख) किसी विशेष नौकरी में क्या करने की आवश्यकता होती है इसका निर्धारण करने में कार्य विवरण का प्रयोग किया जाता है। यह स्पष्ट करता है कि किसी विशेष नौकरी/ पद हेतु चयनित कर्मचारियों को क्या करना चाहिए।


ग) यह भर्ती के लिए उत्तरदायी कर्मचारियों को एक स्पष्ट दृष्टिकोण देता है कि किसी विशेष विभाग या डिवीजन में किसी विशिष्ट कार्य या नौकरी को करने के लिए किस प्रकार के उम्मीदवार की आवश्यकता है।


घ) कार्य विवरण यह भी स्पष्ट करता है कि कौन किसे रिपोर्ट करेगा