विक्रय विश्लेषण का उद्देश्य - Purpose of Sales Analysis

विक्रय विश्लेषण का उद्देश्य - Purpose of Sales Analysis


विक्रय विश्लेषण किसी भी संगठन की विक्रय सीमाओ में शक्ति या कमजोरियों का चित्रण करता है। प्रत्येक प्रकार के विश्लेषण विभिन्न आकारों को प्रदर्शित करता है। विक्रय क्षेत्र विश्लेषण किसी विशेष उत्पाद के संभावित क्षेत्र का चित्रण करता है जहां उस उत्पाद का विक्रय जा सकता हो उत्पाद के विक्रय विश्लेषण से अनुमान लगाया जा सकता है कि उत्पाद की कितनी मात्रा को क्षेत्र विशेष में उतारा जा सकता है। विक्रय विश्लेषण विक्रय निति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अकित करता है कि कैसे शक्ति और उनमें व्यापत कमियों को निरस्त किया जा सकता है। विक्रय प्रबंधन द्वारा विक्रय विश्लेषण के संदर्भ में कहे गये चार कारक निम्नलिखित है-


• यह प्रदर्शित करता है कि विक्रित क्षेत्रों में विक्रय निष्पादन अच्छा रहा या कम


• यह प्रदर्शित करता है कि कौन से कार्मिक का उनका सौंपे गए लक्ष्य पूरे हुए. या अपूर्ण रहे


• यह प्रदर्शित कराता है कि एडवर्ड सिद्धान्त का पालन हुआ या नहीं और क्या लेखा अकन संतोषजनक था अथवा नहीं


• जहां विक्रय शक्तिशाली या कमजोर था या लक्ष्य से कम था किस श्रेणी के ग्राहक थे और उन्होंने कौन से उत्पाद का क्रय किया।