गुणवत्ता सुधार संस्कृति , प्रक्रिया में निरंतर सुधार - Quality Improvement Culture, Continuous Improvement in Process
गुणवत्ता सुधार संस्कृति , प्रक्रिया में निरंतर सुधार - Quality Improvement Culture, Continuous Improvement in Process
कर्मचारी प्रतिक्रिया/ प्रतिपुष्टि को प्रोत्साहित करने के लिए संगठनात्मक संस्कृति को निरंतर आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। कर्मचारी बहुमूल्य ज्ञान से समृद्ध हैं, उन्हें अपनाने की आवश्यकता है। वह प्रक्रियाएं जिनके द्वारा व्यवसाय प्रतिदिन प्रगति करता है, उन्हें निष्पादित करने वालों को सुनना चाहिए। यदि कर्मचारियों को कार्य संचालन के बेहतर तरीके समझ में आते है तथा उनमें सुधार करने हेतु वह कोई विचार करते हैं, तो उन्हें यह पता होना चाहिए कि प्रबंधन उनके विचारों का सम्मान करता है. अन्यथा कर्मचारी अपने विचारों को साझा नहीं करेंगे।
• प्रक्रिया में निरंतर सुधार
सुधार निरंतर चलने वाली प्रक्रिया होनी चाहिए। यदि संगठन आगे नहीं बढ़ रहे हैं, तो इसका अर्थ है की वह पीछे की ओर जा रहे हैं। सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन एक सतत प्रक्रिया है न कि कार्यक्रम। इसके लिए प्रबंधन द्वारा स्थापित सभी संबंधित नीतियों, प्रक्रियाओं और नियंत्रणों में लगातार सुधार की आवश्यकता है। निरंतर शोध कटे रहने की आवश्यकता है। संगठनों का दयां बाजार पर होना चाहिए। तथा और अपने अपनी संचालनात्मक गतिविधियों के सभी पहलुओं को नियमित रूप से संशोधित करने का प्रयास करना चाहिए। उत्पादकता में सुधार करने के लिए निरंतर प्रयासरत होना चाहिए जिसके परिणामस्वरूप सुधार की निरंतर संभावनाएं होंगी, भले ही सुधारों की मात्रा एवं आकार छोटे हो।
वार्तालाप में शामिल हों