नौकरी के स्थानांतरण के कारण - Reasons for job transfer
नौकरी के स्थानांतरण के कारण - Reasons for job transfer
स्थानांतरण निम्नलिखित कारण से किया जाता है।
1. कार्य शक्ति में समायोजन:- आज के युग में प्रतियोगिता एक जग के समान है तो दूसरी और संगठन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। गंभीर प्रतियोगिता के कारण बहुत से उद्योग बंद हो जाते हैं तो कही नए उद्योग खुलते हैं। इस हेतु व्यापार में बने रहने के लिए संगठनो को यह कदम उठना पड़ता है। कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उनकी कार्य क्षमता बढ़ना तथा समायोजन स्थापित करना उद्देश्य रहता है।
2. मानव संसाधन का अधिक-से-अधिक उपयोग:- संगठन का उद्देश्य यह है कि मानव संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग कैसे करें। इसलिए संगठन किसी कर्मचारी को एक स्थान पर अनुपयोगी पाता है
तो उसे वह दूसरे स्थान पर लगा देता है, ताकी उसकी उपयोगिता का पूरा उपयोग किया जा सके।
3. पूराने कर्मचारी के स्थान पर नए कर्मचारी को मौका देना:- कभी-कभी कोई कर्मचारी काफी समय से एक स्थान पर महत्वपूर्ण कार्य कर रहे होते हैं और इस कारण उन पर कार्यभार अधिक होता है तो संगठन उनके कार्य भार को कम करने तथा उन्हें राहत देने के लिए उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानातरण कर देते हैं, जिससे उन पर कार्य का दवाब कम होता है और उनके स्थान पर नए कर्मचारी को रखा जाता है।
4. कर्मचारी के अनुरोध के कारण:- कभी-कभी कई कर्मचारी अपने परिवार से दूरी के कारण,
मानसिक परेशानी के कारण व्यक्तिगत कारण अपने सहकर्मी या निकटस्थ अधिकारी के व्यवहार से असंतुष्ट रहने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने का अनुरोध करते हैं। इसके लिए वह लिखित अर्जी अधिकारी को भेजते हैं। मानव संसाधन विभाग उनके अनुरोध की गंभीरता पूर्ण निर्णय करता हैं।
5. कर्मचारियों को दंडित करने के लिए कभी कभी अनुशासन हीनता का दोषी पाया जाता है या नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तब उसे दंडित करने के लिए कर्मचारी का स्थानांतरण किया जाता है।
6. कर्मचारियों को अपनी सुविधानुसार कार्य पर आने की सहायता के लिए: कर्मचारियों संगठन में कुछ कर्मचारियों कभी-कभी आने जाने में कठिनाई के कारण रात्रि पाली में कार्य करने के लिए या अन्य कारणों से भी स्थानांतरण किया जाता है।
7. निश्चित अवधी कार्य प्रणाली:- यह प्रणाली में कर्मचारी एक निश्चित समय तक एक स्थान पर कार्य करता है। उसके बाद फिर उसका स्थान बदल जाता है इससे कर्मचारी को दूसरे स्थान पर कार्य करने का अनुभव मिलता है। लंबे समय तक एक स्थान पर कार्य करने से कर्मचारी उब जाते हैं
8. विभिन्न कार्य करने से कार्य क्षमता में वृद्धिः- संगठन का मानना है जब कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण किया जाता है तो उनकी कार्यक्षमता और योग्यता का विकास होता है। मानव संसाधन कर्मचारी की उपयोगिता का अधिक उपयोग करता है।
9. संगठन समायोजन के लिए:- संगठन अपने उद्योग में संयम बनाए रखना चाहता है। कार्य निश्चित गति से चलता रहे, लेकिन कर्मचारियों को सेवानिवृत होना पदोन्नति होना, संगठनात्मक संरचना में परिवर्तन होने के कारण उत्पादन की मात्रा परिवर्तित होने के कारण और कई कारणों से पद रिक्त हो जाते हैं, इसलिए कार्य असंतुलित हो जाता है। रिक्त पदों को भरने के लिए स्थानांतरण किया जाता है, ताकि संगठन में कार्य समायोजित किया जा सके।
वार्तालाप में शामिल हों