नियुक्ति प्रेरणा कार्य , करियर की अवधारणा - Recruitment Motivation Work, Career Concept

नियुक्ति प्रेरणा कार्य , करियर की अवधारणा - Recruitment Motivation Work, Career Concept


प्रत्येक संगठन को खाली पदों का भरने को लिए नियुक्ति प्रेरणा कार्यक्रम करने पड़ते हैं, ताकि योग्य कर्मचारियों को भर्ती किया जा सके। नियुक्ति प्रेरणा कार्यक्रम मुख्यतः महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रबंधन संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिक संस्थाओं में आयोजित किए जाते हैं। युवाओं को संगठन / कंपनी की मानव संसाधन नीति, कपनी प्रोफम आदि साझा की जाती है। युवाओं को संगठन / कंपनी में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया जाता है।



करियर की अवधारणा


करियर में उन सभी कार्यों को शामिल किया जाता है, जो व्यक्ति के कार्यकाल से संबंधित है। यह व्यक्ति के कार्यों की स्थितियों का एक क्रम है।

एडविन बी फलिप्पो के अनुसार करियर "एक अलग परंतु कार्य से संबंधित श्रृंखला जो व्यक्ति के जीवन को कार्यशीलता, व्यवस्थिता व अर्थपूर्णता प्रदान करती है।"


उपरोक्त परिभाषा से स्पष्ट है कि जीवन में करियर का अत्यधिक महत्व है। जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाह करना एवं सामाजिक जीवन में आगे बढ़ना यह हमारे किसी करियर में सफलतापूर्वक प्रवेश करने, सफल होने एवं प्रगति करने से संबंधित है। एक संगठन या कंपनी को उन्नति तभी प्राप्त होती है, जब कार्यरत कर्मचारियों को यह भरोसा हो जाए कि उन्हें अर्थ लाभ के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी। अंतः बेहतर करियर संभावनाएं किसी संगठन के अंदर एक महत्वपूर्ण अभिप्रेरक कारक हो सकती है। कॉर्पोरेट क्षेत्र इसका अधिकतम उपयोग करता है।