भर्ती के उद्देश्य - Recruitment Objectives
भर्ती के उद्देश्य - Recruitment Objectives
प्रत्येक संगठन के अनूठे लक्ष्य और उद्देश्य होते हैं जो भर्ती रणनीतियां विकसित करने के दौरान ध्यान में रखे जाते हैं। एक सफल भर्ती रणनीति किसी संगठन को मानव पूंजी की खोज में सहायता प्रदान करती है, जिसके माध्यम से वह अपना लाभ बढ़ाने के साथ- साथ व्यावसायिक उद्देश्यों और लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करती है। सबसे लाभदायक नवाचार प्रायः साझा लक्ष्यों वाले व्यक्तियों के एक विविध समूह से आते हैं।
भर्ती प्रक्रिया के निम्नलिखित प्रमुख उद्देश्य होते हैं-
उच्च कोटि की प्रतिभा को आकर्षित करना
भर्ती नए विचारों एवं तरीकों को लाने और संगठनात्मक कमियों को दूर करने का एक तरीका है।
लक्षित भर्ती प्रयासों, उदार वेतन, लाभ और एक सशक्त संगठनात्मक संस्कृति के साथ, किसी भी उद्योग में उच्चस्तरीय प्रतिभाओं को आकर्षित करना संभव है। अपने आवेदक समूह के सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों की भर्ती करना अपेक्षाकृत सरल है, जबकि उच्च प्रतिभा को आकर्षित करने में अक्सर अधिक व्यापक सम्पर्क क्षेत्र की आवश्यकता होती है, जैसे- भर्ती संगठन को आउटसोर्सिंग या स्थानीय विश्वविद्यालयों से भर्ती करने के लिए उम्मीदवारों की संख्या में वृद्धि करने के लिए संगठनात्मक आवश्यकतानुसार कौशल और अनुभव सम्मिलित करने होते हैं।
प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त करना
कई उद्योगों में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ, सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों की भर्ती और उनके संधारण के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। प्रायः जब वह नौकरी बदलते हैं
तो उद्योग विशेषज्ञ उनके साथ साथ ग्राहकोण के एक वफादार समूह को लाते हैं। प्रतिस्पर्धी बाजारों में स्थान बनाए रखने का सर्वोत्तम तरीका है उद्योगों पर आधारित उम्मीदवारों की भर्ती करना।
कार्यस्थल विविधता
अमेरिकी संगठनों को विकलांग अधिनियम और समान रोजगार अवसर आयोग कार्यस्थल विविधता के लिए दिशानिर्देश प्रदान करते हैं। 15 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों के लिए, एक विविध कार्यबल की भर्ती एक कानूनी आवश्यकता है। यदि किसी कंपनी में विविधता की कमी है,
तो नेटवर्किंग, जॉब- मेलों और कॉलेज भर्ती के माध्यम से भर्ती की रणनीतियों का विस्तार करना विविधता प्राप्त करने के दृष्टिकोण से एक बहुत व्यापक मंच प्रदान करेगा जिसमें विविध उम्मीदवार सम्मिलत होंगे।
संगठन का विकास
भर्ती कौशल और अनुभव के अधिग्रहण का अवसर प्रदान करती है जिसका किसी व्यवसाय में वर्तमान में अभाव हो सकता है। विस्तार के लिए नए विचारों और अवसरों को लाकर भर्ती प्रक्रिया संगठन को स्फूर्ति प्रदान करती है। नए पदों के लिए, कॉलेज के नए स्नातकों से लेकर उद्योग के अग्रणियों तक, भारती प्रक्रिया संगठन की चुनौतियों का सामना करने के लिए नए विचार और अभिनव समाधान लाती है।
वार्तालाप में शामिल हों