पुनर्वितरण उपाय - redistribution measures
पुनर्वितरण उपाय - redistribution measures
गरीबी एक सापेक्ष धारणा है। यह आय तथा असमानता के कारण पैदा होती है। भारत सरकार को इसे दूर करने के लिए निम्न कदम उठाने चाहिए -
(i) गरीब वर्ग के लिए अधिक मजदूरी तथा स्व-रोजगार के अवसर ।
(ii) श्रमिकों द्वारा उपभोग की जाने वाली वस्तुओं पर न्यूनतम अप्रत्यक्ष कर तथा आय एवं धन पर प्रगतिशील कर।
(iii) भूमि जोतों पर उच्चतम सीमा तथा भूमिहीन किसानों में कुछ वित्त सहित अतिरिक्त भूमि का आवंटन
(iv) प्रत्येक श्रमिक को न्यूनतम मजदूरी की गारंटी।
(v) बाल्य तथा औरत श्रमिकों के शोषण के प्रति कठोर उपाय ।
(vi) निशुल्क सामाजिक सेवाओं जैसे स्वास्थ्य तथा शिक्षा का ग्रामीण तथा शहरी निर्धन वर्ग के लिए पर्याप्त विस्तार ।
(vii) गरीब वर्ग को मजदूरी वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाना।
(viii) गरीब वर्ग को सस्ती साख सुविधाएं प्रदान करना ताकि वह स्व-रोजगार अवसर पैदा कर सकें।
वार्तालाप में शामिल हों