विभिन्न तरह की औसत लागतों में सम्बन्ध - Relationship between different types of average costs
विभिन्न तरह की औसत लागतों में सम्बन्ध - Relationship between different types of average costs
विभिन्न तरह की औसत लागतों के सम्बन्धो को निम्न बिन्दुओं के माध्यम से समझा जा सकता है :
(1 ) औसत कुल लागत औसत परिवर्तनशील लागत तथा औसत स्थिर लागत का जोड़ होती हैं। अतः औसत कुल लागत उत्पादन के प्रत्येक स्तर पर इन दोनों रेखाओं के ऊपर स्थित होती है।
(2) औसत कुल लागत रेखा को औसत परिवर्तनशील लागत तथा औसत स्थिर लागत को जोड़ कर भी ज्ञात किया जा सकता है।
(3) औसत कुल लागत रेखा, औसत परिवर्तनशील लागत रेखा से उतनी ही दूर होती है जितनी औसत स्थिर रेखा आधार रेखा से दूर होती है।
( 4 ) औसत स्थिर रेखा का स्वभाव आधार रेखा के निकट आने का होता लेकिन यह रेखा आधार रेखा को कभी छू नहीं सकती है।
(5) जब औसत परिवर्तनशील लागत गिरती हुई होती है तो औसत कुल लागत भी गिरती हुई होती है, लेकिन जब औसत परिवर्तनशील लागत बढ़ने लगती है तो केवल कुछ अल्प समय के लिए औसत स्थिर लागत रेखा के गिरती हुई होने के कारण गिरती रहती है। अतः इस तथ्य को इस तरह से भी कह सकते हैं कि औसत परिवर्तनशील रेखा पहले बढ़ने लगती है तथा बाद में औसत कुल लागत रेखा बढ़ना प्रारम्भ होती है।
(6) औसत परिवर्तनशील लागत तथा औसत कुल लागत का स्वरूप अंग्रेजी के की तरह का होता है जबकि औसत स्थिर लागत गिरती हुई होती है।
वार्तालाप में शामिल हों