अनुबंध खंडन के उपचार - Remedies for contract denials
अनुबंध खंडन के उपचार - Remedies for contract denials
जब अनुबंध का एक पक्षकार अनुबंध का खंडन करता है, तो दुसरे पक्षकार को पहले पक्षकार के प्रति निम्नलिखित उपचार प्राप्त होता है:
i. निष्पादन से मुक्ति - जब अनुबंध का एक पक्षकार अनुबंध का खंडन करता है तो दूसरा पक्षकार अनुबंध को समाप्त हुआ मान सकता है। ऐसी अवस्था में दूसरा पक्षकार ( पीड़ित पक्षकार) अपने भाग के निष्पादन के लिए उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता है।
ii. उचित पारिश्रमिक पाने का अधिकार - इस सिद्धांत के अनुसार जब कोई व्यक्ति दुसरे व्यक्ति के लिए उसकी प्रार्थना पर कोई कार्य करता है और यदि उस कार्य के लिए पहले से कोई पारिश्रमिक नियत न किया गया है, तो इस प्रकार से कार्य करने वाला व्यक्ति न्याय की दृष्टि से उचित पारिश्रमिक पाने का अधिकारी होता है।
वार्तालाप में शामिल हों