सहमति के लिए आवश्यक शर्ते - Requirements for consent
सहमति के लिए आवश्यक शर्ते - Requirements for consent
सहमति के लिए निम्नलिखित शर्तों का होना आवश्यक है:
i. कम से कम दो पक्षकारों का होना ।
ii. एक ही बात पर एक ही भाव से सहमत होना ।
स्वतंत्र सहमति
अनुबंध अधिनियम की धारा 14 के अनुसार, सहमति केवल उसी समय स्वतंत्र कही जा सकती है यदि वह निम्नलिखित में से किसी के भी कारण प्रदान न की गई हो :
i. उत्पीड़न
ii. अनुचित प्रभाव
iii. कपट
iv. मिथ्या वर्णन
V. गलती
vi. उत्पीड़न
भारतीय अनुबंध अधिनियम की धारा 15 के अनुसार, “एक ठहराव उत्पीड़न द्वारा हुआ समझा जाता है यदि एक पक्षकार दूसरे पक्षकार को ठहराव के वास्ते विवश करने के लिए निम्नलिखित में से कोई कार्य करता है:
• कोई ऐसा कार्य करना अथवा करने की धमकी देना जो भारतीय दंड विधान द्वारा वर्जित हो, अथवा
• किसी व्यक्ति को हानि पहुँचाने के लिए उसकी संपत्ति को अवैध रूप से रोकना अथवा रोकने की धमकी देना ।"
उत्पीड़न को सामान्य बोलचाल की भाषा में जबरदस्ती, दबाव, अव्मीदन अथवा बल प्रयोग भी कह सकते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों