गुणवत्ता चक्रों में सफलता के लिए आवश्यकताएँ - , Requirements for Success in Quality Cycles

गुणवत्ता चक्रों में  सफलता के लिए आवश्यकताएँ - , Requirements for Success in Quality Cycles


रॉन बसु और जे. नेवान राइट (Ron Basu & J. Nevan Wright) ने अपनी पुस्तक गुणवत्ता से परे सिक्स सिग्मा (Quality Beyond Six Sigma ) में गुणवत्ता चक्रों किस्म चक्रों के सफल कार्यान्वयन के लिए सात आवश्यक शर्तें निर्दिष्ट की हैं। इनका संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है:


1. गुणवत्ता चक्रों में सहभागिता, पूरे तरीके से सिर्फ स्वेच्छा से (स्वयंसेवकों/ स्वैच्छिक कर्मचारियों द्वारा ) होनी चाहिए।


2. प्रत्येक प्रतिभागी को एक अलग कार्यात्मक गतिविधि (functional activity) का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।


3. समस्या को गुणवत्ता चक्र (QC) द्वारा ही संबोधित किया जाना चाहिए न की प्रबंधन के द्वारा, और समस्या भले ही प्रथमदृष्ट्या किसी संगठनात्मक लक्ष्य से संबंधित न दिखती हो,

किन्तु उसको सम्मानपूर्वक संज्ञान में लेना चाहिए।


4. प्रबंधन को चक्र का समर्थन करना चाहिए तथा उनके कार्यों के लिए उचित धनराशी भी मुहैया करनी चाहिए, बावजूद इसके की इस धनराशी के लिए आग्रह करना छुद्र प्रतीत होता हो तथा यह यह व्यय वास्तविक समस्याओं का समाधान का समाधान करने में सहायक न दिखते हों।


5. चक्र के सदस्यों समस्या का समाधान करने में उचित प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए।


6. चक्र को अपने सदस्यों के भीतर से ही अपने नेता का चयन करना चाहिए।


7. प्रबंधन चक्र अपने उद्देश्यों की सफलतापूर्वक पूर्ति कर पए, इसके लिए प्रबंधन को समूह के मार्गदर्शक के रूप में एक प्रबंधक नियुक्त करना चाहिए जो सदस्यों की लगातार सहायता करे। किन्तु यह व्यक्ति गुणवत्ता चक्र का प्रबंधन न करे।