अनुसंधान डिजाइन के उद्देश्य - research design objectives
अनुसंधान डिजाइन के उद्देश्य - research design objectives
सम्भवतः सभी अनुसंधान कार्य के लिए अनुसंधान प्ररचना अति आवश्यक है। जिसका निर्माण परिकल्नाओं के आधार पर किया जाता है तथा परचना के अनुकूल ही तथ्यों का संकलन, विश्लेषण एवं परीक्षण किया जाता है। चूँकि प्रत्येक अनुसंधान का मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय एवं प्रमाणिक
परिणाम प्राप्त करना होता है अत अनुसंधान प्ररचना के निम्न उद्देश्य होते हैं-
(i) अवलोकन एवं विश्लेषण के लिए आवश्यक आधार प्रस्तुत करना।
(ii) अनुसंधानकर्ता के प्रश्नों का स्पष्ट उत्तर देना।
(iii) अनुसंधान में परिकल्पना के आधार पर विभिन्न कारकों के प्रसरण पर नियंत्रण रखना।
(iv) अनुसंधान कार्य में सहायता करना।
उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए निम्न बातें अति महत्वपूर्ण या आवश्यक है-
(i) अवलोकन एवं विश्लेषण के लिए आवश्यक आधार प्रस्तुत करना।
(ii) अनुसंधान की समस्या का स्पष्ट विस्तृत ज्ञान
(iii) अध्ययन के विशिष्ट उद्देश्यों की स्पष्ट जानकारी।
(iv) समको के संकलन की विभिन्न विधियों की स्पष्ट जानकारी।
(v) समकों के संकलन एवं संशोधन हेतु सुव्यवस्थित योजना का उपलब्ध होना।
(vi) समकों के विश्लेषण हेतु सुव्यवस्थित योजना
वार्तालाप में शामिल हों