अनुसंधान प्रक्रिया - research process

अनुसंधान प्रक्रिया - research process


विपणन अनुसंधान की कोई प्रमाणिक तकनीक या कार्यविधि नहीं है। अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग तरीके से विपणन अनुसंधान कार्य सम्पन्न करती हैं। फिलिप कोटलर के अनुसार अनुसंधान की वैज्ञानिक विधि के अंतर्गत चार प्रक्रियाएं सम्मिलित की जा सकती हैं- (i) अवलोकन विधि (ii) परिकल्पना निर्धारण, (iii) भविष्यवाणी करना एवं (iii) परिकल्पना का परीक्षण। इसके अनुसार, प्रभावी विपणन अनुसंधान प्रक्रिया में निम्न पांच चरण सम्मिलित होते हैं.


(i) समस्या को परिभाषित करना।


(ii) अनुसंधान संरचना ।


(iii) फील्ड कार्य


(iv) समक विशलेषण ।


(v) प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण एवं क्रियान्वन



आर.एस. डावर के अनुसार, विपणन समस्या के समाधान के लिए सामान्यतः विपणन अनुसंधान प्रक्रिया में निम्न चार चरण सम्मिलित किये जाते


(i) विपणन समस्या को जानना


(ii) विपणन अनुसंधान समस्या को परिभाषित करना।


(iii) आवश्यक वस्तुओं तथा उसके स्रोतों का निर्धारण ।


(iv) उपयुक्त तथ्य प्राप्त करना।


(v) समस्या के संदर्भ में तथ्यों का विश्लेषण एवं व्याख्या करना।


(vi) अनुसन्धान प्रतिवेदन तैयार करना।


विलिमय जे स्टेण्टन ने विपणन अनुसंधान की प्रक्रिया में निम्न सात चरणों को सम्मिलित किया है-


(i) समस्या का निर्धारण।


(ii) स्थिति विश्लेषण 


(iii) अनौपचारिक अन्वेषण 


(iv) अनौचारिक अनुसंधान परियोजना का नियोजन ।


(v) अनुसंधान परियोजना को क्रियात्मक रुप देना। 


(vi) अनुसंधान सामग्री आकड़े एकत्रित करना, विश्लेषण करना तथा व्याख्या करना ।


(vii) अनुसंधान रिपोर्ट तैयार करना।