मानव पूँजी प्रशिक्षण पर किए गए निवेश से प्राप्ति - Return on investment made on human capital training

मानव पूँजी प्रशिक्षण पर किए गए निवेश से प्राप्ति - Return on investment made on human capital training


मानव पूँजी प्रशिक्षण पर किए गए निवेश से प्राप्त (आर ओ आई) प्रशिक्षण मुख्य रूप से एक अवसर है। प्रशिक्षण अत्यंत खर्चीला होता है। पर यह संगठन के लिए एक निवेश है। यदि कर्मचारी की सेवा अवधि को प्रशिक्षण में खर्च से भागित किया जाए तो निवेश से प्राप्त आय अधिक होगी। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने से मानवीय अप्रचलन को रोका जा सकता है। संगठन के सभी स्तरों पर कर्मचारियों की पूर्ति बनाए रखी जा सकती है।


यदि किसी संगठन में कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो इसका यह अर्थ नहीं है कि संगठन ने प्रशिक्षण पर होने वाले निवेश को बचा लिया है,

बल्कि इससे निवेश बढ़ जाता है। एक अच्छा प्रबंधक यह जानता है कि निवेश किए गए समय का परिणाम उतना ही महत्वपूर्ण है जितना निवेश किए गए धन से आय, कई बार आयु से पूर्व ही कर्मचारी वी. आर.एस ले लेते या नौकरी छोड़ देते हैं। ऐसे कर्मचारियों के प्रशिक्षण में संगठन ने जो धन राशि खर्च की थी या कर्मचारियों को समय-समय पर आवश्यकतानुसार तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई थी, ऐसे कर्मचारियों के जाने का नुकसान संगठन को भारी पड़ता है।


प्रशिक्षण से कोई बड़ा चमत्कार नहीं होगा, किंतु इससे संगठन की उत्पादता में लाभ होता है तथा निवेश से अधिक आय प्राप्त होती है। मानव संसाधन विकास में मानव पूँजी- प्रशिक्षण पर किए गए निवेश से प्राप्ति सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण और पेचीदा मुद्दा है। मानव पूँजी पर किए गए निवेश के आकलन से संगठन को प्रशिक्षण के संबंध में प्रबंधकों की धारणा बदलने में मदद मिलती है।