प्रतिदर्श का आकार - sample size
प्रतिदर्श का आकार - sample size
प्रतिदर्श के आकार से आशय समय में से अनुसंधान हेतु चुनी गयी प्रतिदर्श इकाइयों से है प्रतिदर्श आकार का सीधा संबंध परिशुद्धता की मात्रा, लागत, समय तथा संगठन से होने के कारण निदर्शन अनुसंधान में इसका अत्यधिक महत्व है। सामान्यतः निदर्श का आकार बहुत बड़ा भी नहीं होना चाहिए क्योंकि निदर्श का आकार बड़ा होने की दशा में समस्त अनुसंधान की कार्यक्षमता ही कम हो सकती है अतः निदर्श यथोचित आकार का होना चाहिए निदर्श का उचित आकार, समग्र के आकार उसकी प्रकृति इकाइयों की प्रकृति शुद्धता की प्रकृति शुद्धता के अपेक्षित स्तर चयन विधि आदि पर निर्भर होता है।
पार्टन के शब्दों में, "किसी सर्वेक्षण आकार का निदर्श वह होता है जो कार्यक्षमता, प्रतिनिधित्व, विश्वसनीयता तथा लोच की आवश्यकता पूर्ण करता है। मोटे तौर में निदर्श के आकार को प्रभावित करने वाले मुख्य घटक निम्नलिखित हैं
(i) समग्र की प्रकृति यदि समय की इकाइयां सजातीय है तो छोटे आकार का निदर्श भी पर्याप्त हो सकता है जबकि विधि प्रकृति वाली इकाइयों की
दशा में बड़े आकार का निदर्श लेना ठीक रहता है।
(ii) वर्गों की संख्या
यदि सकलित सूचना का वर्गीकरण करने पर अधिक वर्ग बनाए जाते है तो निदर्श का आकार भी बड़ा होगा
(iii) शोध की प्रकृति यदि गहन अध्ययन अपेक्षित है तो निदर्श को छोटा रखना आवश्यक है क्योंकि बड़े निदर्श के अध्ययन में अधिक साधनो की आवश्यकता होती है।
सामान्य विपणन अनुसंधान सर्वेक्षण के लिए बड़े तथा विशिष्ट विपणन समस्या के लिए लघु आकार के निदर्श की आवश्यकता होती है।
(iv) परिशुद्धता का स्तर प्राय निदर्श का आकार बड़ा होने पर परिशुद्धता की यात्रा भी अधिक होती है, परन्तु सभी दिशाओं में ऐसा होना आवश्यक नहीं है। यदि निदर्श का चयन विशेषज्ञों तथा वैज्ञानिक विधि से किया जाता है तो बड़े आकार का निदर्श भी विशुद्ध परिणाम प्रस्तुत कर सकता है।
(v) निदर्शन विधि-निदर्श का आकार निदर्शन विधि के चुनाव पर निर्भर करता है
वास्तव में, निदर्श का बड़ा होना ही पर्याप्त नहीं है, वरन उसका चयन भी निष्पक्ष रीति से किया जाना आवश्यक है।
(vi) सूचका की प्रकृति भी निदर्श आकार को प्रभावित करती है। यदि सूची कम सूचको से ही प्राप्त होने की संभावना है तो निदर्श का आकार बड़ा रखना आवश्यक है।
निदर्श का आकार निम्न बातों पर निर्भर करता है-
(i) परिशुद्धता का स्तर
(ii) प्रतिदर्श का विघटन
वार्तालाप में शामिल हों