योजनाएं - Schemes

योजनाएं - Schemes


राष्ट्रीय उद्यमशीलता और लघु कारोबार विकास संस्थान


सूक्ष्म लघु और मझौले उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख संस्थान है, जो उद्यमशीलता और विकास विशेष रूप से लघु उद्योग और लघु कारोबार में उद्यमशीलता और विकास के क्षेत्र में लगे विभिन्न संस्थानों और एजेंसियों में तालमेल प्रशिक्षण और निरीक्षण के क्षेत्र में कार्यरत है।


अधिकतम रोज़गार के लिए कौशलों की पहचान


बाजार की जरूरतों के आधार पर कौशलों की पहचान की गई है, ताकि ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। संस्थान को आशा है

कि भागीदारों में कम से कम 25 प्रतिशत को इसी वित वर्ष के अंदर रोज़गार मिल जाएगा। जिन कौशलों की पहचान की गई है वे है होटलों में कमरों का रख-रखाव और अतिथियों का सत्कार, खुदरा व्यापर प्रबंधन सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी से चलने वाली सेवाएं हल्की इंजीनियरी, फैशन डिजाइन, कृत्रिम जवाहरात और श्रृंगार तथा सौंदर्य प्रसाधिका ।


विचारों के आदान-प्रदान के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फोरम


एन आई ई एस बी यू डी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के लिए 1983 से प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। इसके अलावा ये संस्थान अनुसंधान पाठयक्रम चलाता है और नए तथा सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्योगों के क्षेत्र में वर्तमान और नए उद्यमियों का मार्गदर्शन भी करता है और उन्हें परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध कराता है।

एन आई ई एस बी यू डी श्रम और रोजगार, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय और अधिकारिता जैसे मंत्रालयों के साथ मिलकर काम कर रहा है और उन्हें उनके उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायता दे रहा है।


उद्यमशीलता को बढ़ावा


एन आई ई एस बी यू डी ने केंद्र और राज्य सरकारों और उनकी एजेंसियों को उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में सहायता की है। इस संस्थान ने एशिया और अफ्रीका के विभिन्न देशों को समर्थन और मार्गदर्शन भी प्रदान किया है।


एन आई ई एस बी यू डी ने हाल ही में उद्यमशीलता के महत्व को छात्रों और शिक्षकों में दर्शाने के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों,

प्रबंधन संस्थानों और अन्य संस्थानों में 100 से ज्यादा वर्कशॉप आयोजित की। हजारों छात्रों और सैकड़ों शिक्षकों ने यह महसूस किया कि देश की असली जरूरत और कर्मचारी पैदा करना नहीं हैं, बल्कि और उद्यमी पैदा करना है, जो अनेक लोगों को रोजगार दे सकेंगे।


2010-11 तक इस संस्थान ने 75000 लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया है, जिनमें 2100 सवा सौ देशों के थे ये संस्थान 2011-2012 में 25 देशों के 200 लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए 8 अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। संस्थान रोजगार का कौशल बढ़ाने के लिए 40000 लोगों को प्रशिक्षण देगा और 10000 लोगों को स्व-रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेगा।


प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम


प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम भारत सरकार की सब्सिडी युक्त कार्यक्रम है। यह दो योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार योजना और ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम को मिलाकर बनाया गया है। इस योजना का उद्घाटन 15 अगस्त 2008 को किया गया।