चयन , परिभाषा - selection, definition
चयन , परिभाषा - selection, definition
चयन पद्धति संस्था की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है । जब भर्ती की प्रक्रिया समाप्त हो जाती है, तो चयन प्रक्रिया प्रारंभ होती हैं। सस्था की नींव योग्य और कुशल कर्मचारी होते हैं, जो संस्था की ख्याति, सफलताओं और छवी को बढ़ाने का कार्य करते हैं, जिस पर संस्था का लाभ निर्भर करता है इसलिए कुशल और योग्य मानव संसाधन का होना बहुत आवश्यक होता है। योग्य और कुशल व्यक्तियों के चयन से लाभ में वृद्धि के साथ-साथ मानव शक्ति के आवर्तक में कमी आती है। कर्मचारी की कार्यदक्षता बढ़ती है और उचित चयन से उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि होती है और लागत में कमी आती है।
चयन पद्धति मजबूत ऊर्जा देने वाली और नाजुक प्रक्रिया है। इसी कारण मजदूरों या कर्मचारियों को चयन में पर्याप्त सावधानी बरतनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया के समय होने वाली गलती भविष्य में भयानक रूप ले सकती है तथा संगठन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इस कारण संगठन को विवकेपूर्ण और भेदभावरहित चयन पर जोर देना चाहिए। जो वैज्ञानिक सिद्धांत द्वारा होना चाहिए। यह बात सत्य हैं, कि कुशल कर्मचारी संगठन के लिए वरदान होते हैं और अकुशल अभिशाप सिद्ध होते हैं।
प्रबंधन को सही कर्मचारी चयन करने का कार्य निश्चित समय अवधि में ही कर लेना चाहिए। सभी रिक्त पदों को भरने के लिए चयन पद्धति के दिशानिर्देश जारी करने के लिए एक ऐसी नीति की आवश्यकता होती है जो योग्य और कुशल कर्मचारी का चयन करने में सहायक हो। चयन पद्धति का लक्ष्य उस व्यक्ति को चयन करना है, जो संगठन के द्वारा दिए गए कार्यों को ईमानदारी से करे और कार्य दक्षता का अच्छा प्रदर्शन करे। चयन प्रक्रिया सकारात्मक प्रक्रिया है। इसके अंतर्गत आवेदन-पत्रों की सूक्ष्म जाँच, साक्षात्कार, योग्यता, परीक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण आदि प्रक्रिया शामिल की जाती है।
परिभाषा:
चयन की मुख्य परिभाषाएं निम्नलिखित हैं
1. डेल योडर के अनुसार "चयन वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा नियुक्ति के इच्छुक प्रार्थियों को दो वर्गों में विभाजित किया जाता है वे जिन्हें नियुक्ति का प्रस्ताव करना है और वे जिन्हें नियुक्ति का प्रस्ताव नही करना है।"
2. कुंज और वेहरिच के अनुसार "चयन संगठन के भीतर और बाहर से वर्तमान एवं भविष्य की स्थितियों के लिए व्यक्तियों के चयन की प्रक्रिया है।"
3. भामस स्टोन के शब्दों में- "चयन वह प्रक्रिया है, जिसमें उम्मीदवारों में यह अंतर पहचान करने के लिए किया जाता है कि कौन से उम्मीदवार कार्य सफलता प्राप्त करने में ज्यादा सहायक हो सकते है।"
उपरोक्त परिभाषाओं से स्पष्ट होता है कि चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्व निर्धारित योग्यताओं के आधार पर चुना जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों