संगठन के स्वरूप का चयन , स्थिति - Selection of the form of organization, Status
संगठन के स्वरूप का चयन , स्थिति - Selection of the form of organization, Status
संगठन के विभिन्न स्वरूपों के विषय में आप जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। अब आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ रूप से चयन करना होगा। सामान्यतः एक लघु उद्यम को चुनना ठीक होगा, जो एकल व्यवसायी अथवा साझेदारी का रूप ले सकती है।
स्थिति
व्यवसाय कहा शुरू किया जाए? इस स्थान के चुनाव में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
उद्यमी अपने स्थान पर अथवा किराये के स्थान पर व्यवसाय शुरू कर सकता है। वह स्थान किसी बाजार अथवा व्यापारिक कॉमप्लेक्स अथवा किसी औद्योगिक भूमि में हो सकता है। स्थान विषयक निर्णय लेते समय उद्यमी को बहुत से कारकों, जैसे- बाजार की निकटता, श्रम की उपलब्धता, यातायात की सुविधा, बैंकिंग तथा संवहन की सुविधाएं आदि पर विचार कर लेना चाहिए। कारखाने की स्थापना ऐसे स्थान पर करनी चाहिए, जहां कच्चे माल की प्राप्ति का स्त्रोत हो और वह स्थान रेल सडक यातायात की सुविधा से भी जुड़ा हुआ हो। फुटकर व्यवसाय एक मोहल्ले अथवा बाजार में शुरू किया जाना चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों