नीलामी द्वारा विक्रय - sell by auction

नीलामी द्वारा विक्रय - sell by auction


माल विक्रय के विभिन्न तरीकों में से एक तरीका नीलामी द्वारा माल बेचना है। नीलामी से तात्पर्य एक सार्वजनिक विक्रय है जिसमें इच्छुक क्रेता एक स्थान पर एकत्रित होकर बोली लगाते हैं जिसपर वह माल खरीदने के लिए तैयार हैं। मूल्य के लिए प्रस्ताव करने की बोली लगाना' और जो व्यक्ति यह प्रस्ताव करता है उस 'बोली लगानेवाला' कहते हैं। माल का स्वामी जिस व्यक्ति को अपना माल बेचने के लिए नियुक्त करता है उसे 'निलामीकर्ता' कहते हैं। माल के स्वामी तथा नीलामीकर्ता में परस्पर प्रधान एवं एजेन्ट का संबंध होता है। नीलामी में सामान्यतः यह नियम है कि सबसे ऊँची बोली लगाने वाले को माल बेचा जाता है।

अतः नीलामी द्वारा विक्रय सार्वजनिक विक्रय का वह स्वरूप है। जिसके अंतर्गत सबसे ऊँसी बोली लगानेवाले को माल का विक्रय किया जाता है।