माप अंतर का स्त्रोत - source of measurement difference

माप अंतर का स्त्रोत - source of measurement difference


आदर्श माप अध्ययन प्ररचना एवं नियंत्रण इस प्रकार से किया जाना चाहिए ताकि संगत चलों का ठीक और स्पष्ट मापन किया जा सके। इस प्रकार के अध्ययन को प्राप्त करने के लिए संभावित गलतियों के स्त्रोतों को जानना और उनको दूर करना अनिवार्य होता है। प्राय अधिकांश संभावित गलतियां व्यवस्थित होती है जबकि अन्य नमूने के रूप में होती है। सार रूप में चार आधारभूत गलतियों के स्त्रीत समकों को दूषित कर सकते है ये स्रोत है उत्तरदाता परिस्थिति मापक और यंत्र।


(i) उत्तरदाता एक गलती स्त्रोत के रूप में अभिमतों में अंतर सापेक्षित रूप से उत्तरदाताओं की एक विशेषता है जोकि उसके स्कोर को प्रभावित करती है। मुख्यतः इसमें कर्मचारी की प्रस्थिति, समूह सदस्यता सामाजिक वर्ग आदि को सम्मिलित किया जाता है प्ररचना में इनमें से कई आयामों का अनुमान लगाया जा सकता है, लेकिन कई प्रकृति से अस्पष्ट होने के कारण अनुमानित नहीं की जा सकती है

उत्तरदाता सुदृढ नकारात्मक भावनाओं को व्यक्त करने में अनिच्छुक हो सकती है या उत्तरदाता को किसी विशेष समस्या के बारे में सीमित ज्ञान हो सकता है।


(ii) परिस्थिति घटक इन सम्भाव्य समस्याओं का क्षेत्र काफी बड़ा है। किसी भी परिस्थिति, जोकि साक्षात्कार में दबाव पर बल देती है, का उत्तरदाता-साक्षात्कारकर्ता सम्बन्धों पर गंभीर प्रभाव हो सकता है अगर उत्तरदाता यह महसूस करता है कि गुमनामता निश्चित नहीं है, तो वह कुछ निश्चित भावनाओं को व्यक्त करने में अनिच्छुक हो सकता है।


(iii) मापक एक गलती स्रोत साक्षात्कारकर्ता प्रश्नों के प्रत्युत्तरों को पैराग्राफिंग पुन व्यवस्थित करने में गलत कर सकता है।


(iv) मापक यंत्र एक गलती स्रोत के रूप में एक दोपमुक्त मापक यंत्र सूचनाओं को मुख्यतः दो रूपों में गलत कर सकता है, जटिल भाषा एवं शब्दों के प्रयोग के कारण यह अत्यधिक शंकास्पद हो सकता है द्वितीय यांत्रिक कमी सम्बन्धित समग्र में से कमजोर निदर्शन की हो सकती है।