विपणन अनुसंधान के विशिष्ट क्षेत्र - Specific Areas of Marketing Research

विपणन अनुसंधान के विशिष्ट क्षेत्र - Specific Areas of Marketing Research


(क) उत्पाद क्षेत्र उत्पाद अनुसंधान में उपभोक्ताओं के उत्पादन के प्रयोग, उत्पाद की डिजायन संबंधी प्राथमिक्ताओं एवं आदतों का अध्ययन किया जाता है ताकि बाजार में ऐसा उत्पाद प्रस्तुत किया जा सके जो उपभोक्ताओं की इच्छाओं को संतुष्ट कर सके उत्पाद अनुसंधान के अंतर्गत मुख्यतः निम्न क्रियाएं सम्मिलित की जाती है-


(i) नवीन वस्तु या उत्पाद का विकास


(ii) ग्राहकों द्वारा प्रस्तावित नये उत्पाद को अपनाये जाने की सभावनाओं को ज्ञात करना।


(iii) अपने उत्पाद की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रतिस्पर्धी उत्पादों का तुलनात्मक अध्ययन करना। 


(iv) उपयोगिता, गुण, मूल्य एवं ग्राहकों की सुविधा के अनुरूप नये प्रतिस्पर्धात्मक उत्पादों का मूल्यांकन करना।


(v) उत्पाद के नवीन उपयोगों के प्रयोग करना।


(vi) उत्पाद के प्रति ग्राहकों में असंतोष के स्रोत ज्ञात करना।


(vii) उत्पाद रेखा को सरल बनाना या उसमें वृद्धि करना।


(viii) उत्पाद को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक, आकर्षक या विशिष्ट बनाने के लिए पैकिंग में परिवर्तन करना।


(ix) उत्पाद के डिजायन या भौतिक लक्षणों में परिवर्तन करना।


(ख) बाजार अनुसंधान बाजार संबंधी अनुसंधान में मुख्यतः निम्न क्रियाएं सम्मिलित होती है-


(i) वर्तमान उत्पादन के लिए उद्योग के लिए बाजार भाग शांत करना।


(ii) बाजार के संख्यात्मक तथा गुणात्मक लक्षण निर्धारित करना, जैसे उपभोक्ताओं की आयु लिंग और आय के अनुसार वर्गीकरण, उनकी पसंद और नापसंद, औसत कय का आकार तथा पुनरावृत्ति, नौसमी परिवर्तनों का प्रभाव इत्यादि ।


(iii) उद्योग तथा संस्था के लिए विकय पूर्वानुमान 


(iv) नये या सुधरे हुए उत्पाद की मांग का अनुमान लगाना।


(v) विभिन्न क्षेत्रों की विक्रय सम्भावना तथा उनकी तुलनात्मक लाभदायक ज्ञात करना।


(vi) बाजार सभावनाएं विकसित करना।


(vii) बाजार के आकार एवं संगठन में परिवर्तनों का अध्ययन करना।


(ग) विज्ञापन अनुसंधान विज्ञापन अनुसंधान का उद्देश्य विज्ञापन माध्यम और उनकी प्रभावशीलता का अध्ययन करना है। इसमें मुख्यत अग्र क्रियाओं को सम्मिलित किया जाता है।


(i) विज्ञापन को यथावत रखने समाप्त करने या उसमें उपयुक्त सुधार करने के उद्देश्य से उसके प्रभाव का मुल्यांकन करना।


(ii) विज्ञापन के उपयुक्त माध्यम का चुनाव करना


(iii) आकर्षक, महत्वपूर्ण तथा प्रभावशील विज्ञापन लेख तैयार करना।


(iv) अभिरुचि संबंधी अनुसंधान के द्वारा ग्राहकों को किसी उत्पाद के प्रति पसंद या नापसंद के मनोवैज्ञानिक कारण ज्ञात करना 


(v) प्रतिस्पर्धी के विज्ञापन व्यय की जानकारी करना तथा ऐसा विज्ञापन के प्रभाव को संतुष्ट करने की योजना तैयार करना


(घ) विक्रय तथा वितरण अनुसंधान इस क्षेत्र में विपणन अनुसंधान संबंधी निम्नलिखित क्रियाएं आती है-


(i) प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य नीति की उपयुक्तता ज्ञात करना एवं यदि आवश्यक हो तो प्रभावशाली नीति बनाना वितरण लागत में कटौती करने तथा उत्पाद की अविलम्ब पूर्ति बनाये रखने के लिए वर्तमान एवं प्रस्तावित वितरण वाहिनियों का मूल्यांकन करना।


(ii) वितरण लागत में कटौती करना तथा उत्पाद की अविलब पूर्ति बनाये रखने के लिए वर्तमान एवं प्रस्तावित वितरण वाहिनियों का मूल्यांकन करना ।


(iii) नये स्टोर तथा शाखाओं के स्थान का चुनाव करना।


(iv) विक्रय मात्रा तथा विक्रय क्षेत्र निर्धारित करना।


(v) विक्रय कर्मचारियों की कार्यक्षमता के मापदंड निर्धारित करना तथा उनके कार्यों का मूल्यांकन करना।


(vi) प्रीमियम बड़ा कूपन इत्यादि का अध्ययन करना ।


(vii) उपभोक्ता रुचि तालिका तैयार करना।


(viii) नये उत्पाद की विपणन या वर्तमान उत्पाद की नये बाजार में विपणन जांच करना ।


(ix) विक्रय संवर्द्धन का विश्लेषण करना।


(x) प्रतिस्पर्धीयों की विक्रय प्रणाली की जांच करना।


(ङ) व्यावसायिक अर्थशास्त्र अनुसंधान विपणन 


अनुसंधान के इस क्षेत्र में निम्न क्रियाए सम्मिलित की जा सकती है-


(i) व्यवयाय की सामान्य दशाओं के संबंध में अल्पकालीन तथा दीर्घकालीन पूर्वानुमान करना। 


(ii) व्यवसाय जगत में भविष्य की प्रवृत्ति (तेजी मंदी या सामान्य) का अनुमान लगाने के लिए व्यापार चक्रों का अध्ययन करना।


(iii) विनियोगों पर आय की दर का अनुमान लगाने के लिए लाभ तथा मूल्यों का विश्लेषण करना।


(त) विविध क्रियाओं संबंधी अनुसंधान


(i) राज्य और स्थानीय सत्ता की वित्तीय औद्योगिक और वाणिज्यिक नीति का विश्लेषण तथा उसका कंपनी पर प्रभाव ज्ञात करना।


(ii) कंपनी के प्रति कर्मचारियों, अंशचारियों तथा जनता की धारणा शांत करना।


(iii) समाज में आदत. दृष्टिकोण और फैशन में होने वाले सामान्य परिवर्तन तथा विशेषकर उत्पाद के प्रति ऐसे परिवर्तन