मुद्रा के स्थैतिक एवं गत्यात्मक कार्य - static and dynamic functions of money

मुद्रा के स्थैतिक एवं गत्यात्मक कार्य - static and dynamic functions of money


(क) स्थैतिक कार्य -स्थैतिक कार्य वे कार्य है जो अर्थव्यवस्था का संचालन तो करते है किंतु उसमें गति उत्पन्न नही करते। स्थैतिक कार्यों में सम्मिलित कार्य हैं-विनिमय का माध्यम, मूल्य मापक, मूल्य संचय, मूल्य का हस्तांतरण, स्थगित भुगतान आदि मुद्रा के ये सभी कार्य स्थैतिक कार्यों की श्रेणी में आते है क्योंकि इन कार्यों का सभी अर्थव्यवस्थाओं में स्वरूप एक जैसा बना रहता है और इनसे अर्थव्यवस्था में प्रत्यक्ष रूप से कोई वेग उत्पन्न नहीं होता। 


(ख) प्रावैगिक अथवा गत्यात्मक कार्य मुद्रा के वे कार्य जिनसे अर्थव्यवस्था में आर्थिक गतिविधियाँ सक्रिय रूप में प्रभावित होती है। मुद्रा के प्रावैगित अथवा गत्यात्मक कार्य कहे जाते है। मुद्रा के प्रावैगिक अथवा गत्यात्मक कार्य अर्थव्यवस्था में आय स्तर आय वितरण, रोजगार स्तर, कीमत स्तर आदि को प्रभावित करते है।