उत्तराधिकार नियोजन प्रक्रिया - succession planning process

उत्तराधिकार नियोजन प्रक्रिया - succession planning process


उत्तराधिकार नियोजन साल में एक बार होने वाली प्रक्रिया है। यह कंपनी के अंशधारियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने हेतु प्रबंधन द्वारा की जाती है। उन्हें उच्च रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए उत्तराधिकार नियोजन का उपयोग करना होता है। उत्तराधिकार नियोजन संगठन चार्ट से बेहतर होना चाहिए, जो यह बताए कि कौन किसकी जगह लेगा, कौन कितना आगे है, इसमें सबसे पहले व्यापारिक रूपरेखा निर्धारित करना चाहिए। इसी के आधार पर भविष्य में उत्तराधिकार नियोजन तय किया जाता है। इसमें भावी प्रबंधन हेतु संगठन का आकार-प्रकार, डिजाइन दिखाया जाता है।


उत्तराधिकार नियोजन सदैव लचीला और स्पष्ट होना चाहिए। जिससे समय के साथ बदलती व्यापार परिस्थितियों के अनुसार बदल सके और अनपेक्षित त्यागपत्र, भर्ती द्वारा नई प्रतिभाओं की नियुक्ति के साथ सामंजस्य स्थापित कर सके ।


उत्तराधिकार नियोजन की प्रतिवर्ष मूल्याकन प्रक्रिया होना चाहिए। जिसमें गंभीर बातों पर विचार विमर्श होना चाहिए। दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा है, बजट जो व्यापार का आधार है। उत्तराधिकार नियोजन प्रबंधकीय वार्षिक गतिविधि का भाग है।