उत्तराधिकार नियोजन - succession planning
उत्तराधिकार नियोजन - succession planning
उत्तराधिकार नियोजन "एक प्रक्रिया है, जो वर्तमान और भविष्य के वरिष्ठों के सफल उत्तराधिकारियों की उचितपूर्ति करे एवं व्यापारिक रणनीतियों द्वारा ऐसे कृत्य पैदा करे, जिससे व्यक्तियों का करियर नियोजन किया जा सके और संगठनिक आवश्यकताओं के अनुकूलन और व्यक्तियों की आकांक्षाओं को प्रबंधित किया जा सके।
उत्तराधिकार नियोजन की जरूरत उन लोगों को चुनने और विकास करना है जिन्हें वर्तमान कार्यरत लोगों को विशेष स्थितियों में बदला जाएगा। उत्तराधिकार नियोजन के द्वारा कंपनियां आतंरिक प्रतिभाओं का प्रवाह महत्वपूर्ण रिक्तियों को भरने के लिए करती है।
उत्तराधिकार नियोजन भीतर से भर्ती हेतु प्रोत्साहित करती है एवं स्वस्थ्य वातावरण का निर्माण करती है जिसमें कर्मचारियों के पास करियर होता है,
रोजगार नहीं।" यह मानव संसाधन की कमियाँ का पता लगाता है, जिससे चयनित उम्मीदवारों को आगे की रिक्तियाँ के लिए तैयार करना संभव होता है।
उत्तराधिकार नियोजन में निश्चित व्यक्तियों को खोजना होता है जो कि निर्धारित पदों में कार्य कर रहे व्यक्तियों का स्थान भर सके, वे कौन सी गतिविधियां है जो सफल योजना या प्रबंधन का केंद्र बनाती है। निम्नलिखित बिंदुओं के द्वारा हम समझ सकते हैं -
• प्रबंधक व विशेषज्ञों की मांग का कौशल के अनुसार विश्लेषण ।
• करियर मार्गदर्शन कर्म और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के भविष्य को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
• पदोन्नति योजनाएं विकास लक्ष्यों के साथ भविष्य की व्यापार आवश्यकताओं को दर्शाती है।
• वर्तमान कार्यक्रम का लेखा और भविष्य में अंतर व बाह्य संसाधनों से पूर्ति
• वास्तविक प्रक्रिया, जिसके द्वारा पद भरे जाते हैं, जिसमें शामिल हैं- भर्ती प्रक्रिया, आतंरिक नियुक्ति प्रक्रिया, आकलन की विधिया, आंतरिक खोज तथा कंप्यूटर आधारित सूचना व्यवस्था का उपयोग ।
वार्तालाप में शामिल हों