व्यवस्थित निदर्शन - systematic sampling

व्यवस्थित निदर्शन - systematic sampling

यह समूह निदर्शन का सबसे लोकप्रिय तरीका है जिसका विपणन अनुसंधान में व्यापक प्रयोग किया जाता है जिसमें प्रथमतः निश्चित संख्याओं के भीतर एक देव नम्बर निकाला जाता है (जैसे- 1 से 5 के बीच चुना गया नम्बर 2 है) तत्पश्चात इसी शुरुआती संख्या के मद्देनजर प्रत्येक पांचवें नम्बर को निदर्श में सम्मिलित किया जाता है। 

इस विधि का सबसे प्रमुख लाभ यह है कि यह काफी सरल है जब एक सूची में से निदर्शन किया जाना है तो एक देव अंक से शुरुआत करना तथा उसके प्रत्येक पांचवें व्यक्ति को चुनते हुए सरल देव चयन किया जा सकता है। निदर्शन की यह विधि सामान्य देव चयन के विपरीत शीघ्र तथा त्रुटिपूर्ण है।


ब्राउड तथा अन्य का मत है कि सामान्य देव निदर्शन के विपरीत व्यवस्थित निदर्शन साख्यिकीय रूप से अपेक्षाकृत ज्यादा कुशल विधि है।

इस विधि का प्रमुख दोष यह है कि व्यवस्थित निदर्श की दशा में माध्य की प्रमाप त्रुटि का अनुमान लगाना ( सूची में दर्शाय मदों के क्रम के बारे में कठिन होता है।


उपयुक्त निदर्शन रीति का चुनाव समय की गये निदर्शन कि प्रकृति इकाइयों की विशेषता, समग्र का आकार, शुद्धता की मात्रा आदि पर निर्भर होता है विपणन अनुसंधान के अंतर्गत अधिकाश परिस्थितियों में देव निदर्शन तथा स्तरित निदर्शन विधियो का ही प्रयोग किया जाता है।

डॉज, फलस्टन तथा रिक का मत है कि विपणन अनुसंधान में प्रायः निम्नलिखित निदर्शन रीतियों का अपेक्षाकृत अधिक किया जाता है।