लक्षित बाजार - target market
लक्षित बाजार - target market
लक्षित बाजार क्रेताओं का एक समूह है जिसमें समान विशेषताएं तथा आवश्यकताएं पायी जाती है तथा जिसे कंपनी सेवा के लिए चुनती है।
कोटलर का मत है कि एक बार जब संगठन उसके बाजार खड अवसरों को पहचान लेती है तो उसे यह निश्चित करना होते हैं कि कितने तथा किस एक लक्षित बाजार को चुनेगी। इसके अनुसार विभिन्न बाजार खंडों के मूल्याकन में संगठन को दो घटकों का ध्यान रखना चाहिए बाजार खंड का समय, आकर्षण तथा कंपनी के उद्देश्य एवं संसाधन इसका मत है कि लक्षित बाजार में विपणन में निम्न तीन क्रियाओं सम्मिलित है- बाजार खडकरण तथा बाजार स्थापना सामान्य अर्थ में बाजार लक्ष्यकरण से आशय एक लक्षित बाजार को चुनने से है।
यहां यह ध्यान रखना आवश्यक है कि बाजार खडकरण समनार्थी नही है वास्तव में खड़करण लक्षित बाजार चयन की प्राथमिक क्रिया है। एक संगठन को लक्षित बाजार का चयन करने से पूर्व खंडकरण के अलावा अनेक कार्य करने पड़ते है। खडकरण के द्वारा एक संगठन अपने बाजार को विभिन्न खंडों में विभक्त करती है, लेकिन ये सभी खड संगठन के लिए लक्षित बाजार हो. आवश्यक नही लक्षित बाजार केवल उन खंडों को निर्दिष्ट करता है जिसे एक कंपनी अपने बाजार के रूप में अपनाना चाहती है। इस प्रकार, बाजार लक्ष्यकरण की क्रिया में मूल्यांकन एवं चयन क्रिया सम्मिलित है।
कोटलर के अनुसार, "कंपनिया तभी बेहतर कार्य करती है जब वे अपने लक्षित बाजार को सावधानीपूर्वक चुनती है तथा निश्चित विपणन कार्यक्रम तैयार करती है।
वार्तालाप में शामिल हों