बड़े पैमाने के उद्योग स्थापित करने की प्रवृत्ति - Tendency to set up large scale industries

बड़े पैमाने के उद्योग स्थापित करने की प्रवृत्ति - Tendency to set up large scale industries


वर्तमान समय में बड़े पैमाने के उद्योग स्थापित करने की प्रवृत्ति विकसित तथा अविकसित दोनों ही प्रकार के देशों में पाई जाती है। अविकसित देशों में यह प्रवृत्ति आर्थिक विकास और उत्पादन वृद्धि के लक्ष्य से प्रेरित है जबकि विकसित राष्ट्रों में यह प्रवृत्ति प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति से प्रेरित है। संक्षेप में बड़े पैमाने के उद्योग स्थापित करने की प्रवृत्ति के निम्न कारण हैं।


(1) मूल्यवान एवं बड़े यन्त्रों का प्रयोग करने वाला उद्योग ।


(2) ऐसे उद्योग जिनका बाजार विस्तृत होता है जिनका व्यावसायिक क्षेत्र बड़ा होता है ।।


(3) नये-नये आविश्कारों का व्यावसायिक स्तर पर प्रयोग करने के लिए।


(4) सामरिक महत्व के उद्योग


(5) आधारभूत उद्योग ।


(6) आन्तरिक एवं बाह्य बचतों का लाभ उठाने के लिए।


(7) जिन उद्योगों में उत्पादन प्रक्रिया लगातार एवं एकीकृत होती हो।


(8) जहाँ एक ही यन्त्र से अनेक प्रकार की वस्तुओं का निर्माण सम्भव हो


(9) जब कच्चे माल का एक ही स्थान पर केन्द्रीयकरण हो ।


( 10 ) जहाँ उत्पादन की क्रिया से लेकर वितरण की समस्त क्रियायें एक ही संगठन द्वारा सम्पादित होती हो।