निष्पादन मूल्यांकन को प्रभावी तथा सफल बनाने हेतु सुझाव- Tips to make performance appraisal effective and successful

निष्पादन मूल्यांकन को प्रभावी तथा सफल बनाने हेतु सुझाव- Tips to make performance appraisal effective and successful


• मूल्यांकनों को प्रबंधन के सभी स्तरों पर निष्ठा तथा सहयोग की ज़रूरत होती है। 


• मूल्यांकन प्रणाली लागू करने से पूर्व प्रबंधकों तथा ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ परामर्श करना चाहिये


• मूल्यांकनों को पृथक रूप से नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों, यथा मानव संसाधन योजना, समान अवसर तथा वेतन संबंधी नीतियों तथा व्यवहार के साथ संयुक्त रूप से देखना चाहिये।


• मूल्यांकन हेतु उत्तरदायी लोगों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाना चाहिये ताकि वह वस्तुनिष्ठ आकलन कर सकें तथा उनमें प्रभावी मूल्यांकन साक्षात्कार करने हेतु आत्मविश्वास उत्पन्न हो सके। 


• मूल्यांकन का उद्देश्य तथ मूल्यांकन प्रणाली किन बातों पर आधारित हैं इसकी जानकारी उन्हें दी जानी चाहिये जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है। 


• कागजी कार्रवाई को कम से कम रखा जाना चाहिये तथा मूल्यांकन फार्म सरल तथा स्पष्ट रूप से डिज़ाइन किया जाना चाहिये। 


• मूल्यांकन प्रणालियों की समय समय पर समीक्षा की जानी चाहिये ताकि वे बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप हो सकें।


कार्य परिवर्तन


मानव संसाधन प्रबंधन के अंतर्गत कार्य परिवर्तन से अभिप्राय वस्तुतः कर्मचारियों के स्थानान्तरण, पदोन्नति अथवा प्रोन्नति एवं अवनति से है।

पदोन्नति किसी कर्मचारी को एक नई परिस्थिति के रूप में एक उच्च पद पर स्थानांतरित करता है जो उसके पुराने वेतन की तुलना में अधिक वेतन, उच्च पद, बेतर कार्य परिस्थितियाँ एवं विशेषाधिकार का आदेश देता है। यह कर्मचारियों के अच्छे कार्य, व्यवहार के परिणामस्वरूप या आर्थिक रूप से बेहतर स्थिति में लाने के लिए किया जा सकता है। इसके विपरीत, एक कार्यकर्ता को अकुशलता, विनाशकारी व्यवहार या अनुपस्थिति के लिए अवनति के माध्यम से दंडित भी किया जा सकता है। इस्तीफे एवं निष्कासन संगठनात्मक अलगाव के रूप हो सकते हैं। साथ ही साथ संगठन के अन्य क्षेत्रों में किसी की प्रतिभा का उपयोग करने के लिए उसका स्थानांतरण भी किया जा सकता है। श्रमिक आवर्तन किसी संगठन के विकास के लिए हानिकारक है और इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है।


पदोन्नति मूल रूप से दक्षता एवं योग्यता के लिए एक पुरस्कार है। यह अतिरिक्त लाभ, आमतौर पर उच्च वेतन के रूप में, दायित्व अथवा कौशल में वृद्धि के लिए है जो पद या रैंक में वृद्धि के द्वारा औपचारिक रूप से संगठन द्वारा कर्मचारियों के लिए की जाती है। एक अन्य दृष्टिकोण से, पदोन्नति को किसी संगठन में किसी कर्मचारी को दूसरी नौकरी के लिए उन्नति के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जो उनको बेहतर वेतन/ मजदूरी, बेहतर पद/ प्रतिष्ठा, उच्च अवसर चुनौतियाँ और दायित्व, बेहतर कार्य वातावरण एवं कार्य अवधि आदि सुविधाएं प्रदान करती है।


स्थानांतरण किसी एक स्थान / पद, उपविभाग, खंड, विभाग या इकाई से दूसरे स्थान पर कर्मचारियों की पार्श्विक अथवा क्षैतिज विस्थापन की गतिविधि है। आम तौर पर स्थानांतरण में क्षतिपूर्ति, कर्तव्यों, दायित्वों, या तक की पद एवं प्रतिष्ठा में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन सम्मिलित नहीं होता है। प्रस्तुत इकाई इन सभी पर चर्चा करती है।