प्रशिक्षण मूल्यांकन - training evaluation
प्रशिक्षण मूल्यांकन - training evaluation
प्रशिक्षण मूल्यांकन लंबे समय तक चलने वाली प्रक्रिया है यह प्रक्रिया अति मूल्यवान भी होती है। इस लिए प्रशिक्षण क्रिया पर किए गए व्यय और समय का मूल्यांकन करना बहुत आवश्यक होता है। मूल्यांकन से संगठन और कर्मचारी को लाभ हो रहा है या नहीं इसका पता चलता है। मूल्यांकन कर के संगठन को यह मालूम होता है कि प्रशिक्षण के कारण वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल है या नहीं। कर्मचारी की कार्य कुशलता तकनीकी ज्ञान में वृद्धि हो रही है या नहीं, कोई अपव्यय तो नहीं हो रहे है। इसका ज्ञान मूल्यांकन करके होता है।
कर्मचारी ने उपयुक्त समय अवधि में क्या सीखा यह ज्ञात होता है। इसका मूल्यांकन अनिवार्य है।
प्रायः कर्मचारी प्रशिक्षण को महत्व नहीं देते वह इसे समय व्यक्ति करने का माध्यम या मनोरंजन का साधन मात्र मानते हैं, जिस कारण संगठन में अधिक अपव्यय होते हैं और जिसकी भरपाई सगठन को करनी होती है। संगठन को जिसके कारण हानि होती है। इसलिए संगठन प्रशिक्षण मूल्याकन क्रिया करवाता है। प्रशिक्षण मूल्यांकन की अलग-अलग विधियां है। संगठन अपनी आवश्यकता अनुसार विधि का चयन कर लेते हैं, ताकि कर्मचारियों के कार्य का सही सही आकड़ा प्राप्त हो सके जो केवल प्रशिक्षण मूल्यांकन से सभव होता है।
वार्तालाप में शामिल हों