प्रशिक्षण के उद्देश्य - Training Objectives

 प्रशिक्षण के उद्देश्य - Training Objectives


आम तौर पर लाइन प्रबंधक, कार्मिक प्रबंधकों को प्रशिक्षण नीतियां तैयार करने के लिए कहते हैं। कार्मिक प्रबंधक संगठन के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण के निम्नलिखित उद्देश्यों का निर्धारण एवं निरूपण करता है।


क) नए तथा पुराने दोनों प्रकार के कर्मचारियों को वर्तमान की एवं भविष्य की संभावित परिवर्तनशील आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करना । 


ख) निष्क्रिय, अप्रचलित एवं जड़ स्थिति से बचाव के लिए


ग) नए प्रवेशकों को निश्चित नौकरी में बुद्धिमत्तापूर्वक प्रदर्शन के लिए आवश्यक बुनियादी ज्ञान और कौशल प्रदान करना। 


घ) उच्च स्तर के कार्यों के लिए कर्मचारियों को तैयार करना।


ङ) कर्मचारियों को उनके वर्तमान पद पर प्रभावी ढंग से कार्य करने में सहायता प्रदान करने के लिए नवीनतम संप्रत्ययों, सूचना और तकनीकों को विकसित करना और विशेष क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कौशल विकसित करना।


च) सक्षम अधिकारियों की दूसरी पंक्ति बनाने और तैयार करने के लिए तथा उन्हें और अधिक जिम्मेदार पदों का दायित्व निभाने के लिए तैयार करना ।


छ) अति विशेषज्ञता के कारण उत्पन्न संकीर्ण दृष्टिकोण को सुधारने के लिए वरिष्ठ प्रबंधकों को भीतर और बाहर के उनके अनुभवों के आदान प्रदान का अवसर प्रदान करके उनकी सोच को व्यापक बनाने के लिए।


ज) अगले स्तर / उच्च स्तर की नौकरी के लिए लोगों की क्षमता विकसित करना।


झ) विभागों के धाराप्रवाह और कुशल कार्य को सुनिश्चित करने के लिए।


ञ) आवश्यक गुणवत्ता के आर्थिक उत्पादन को सुनिश्चित करने के लिए


ट) व्यक्तिगत और सामूहिक मनोबल, दायित्व, सहयोगपूर्ण व्यवहार और अच्छे संबंधों को प्रोत्साहित करने के लिए।