स्थानांतरण - अर्थ एवं परिभाषा - Transfer - Meaning and Definition
स्थानांतरण - अर्थ एवं परिभाषा - Transfer - Meaning and Definition
स्थानान्तरण से आशय कर्मचारियों के प्रदत्त कार्य में परिवर्तन से है। इसमें जिम्मेदारी, दायित्व, वेतन और पद में परिवर्तन सम्मिलित नहीं होता है। आवधिक अंतराल पर समकक्ष पदों के बीच किसी कर्मचारी के स्थापन अथवा विस्थापन को "स्थानांतरण" कहा जाता है। अतः स्थानान्तरण में जिम्मेदारी या मुआवजे में परिवर्तन सम्मिलित नहीं है। सामान्य तौर पर स्थानान्तरण कर्मचारियों को ऐसे पदों पर रखने के लिए किया जाता है जहां उनके अधिक प्रभावी होने की संभावना होती है या जहां उन्हें अधिक से अधिक कार्य-संतुष्टि मिल सकती है। स्थानान्तरण या तो संगठन की पहल पर किया जा सकता है, या कर्मचारी की पहल पर किया जा सकता है। कोई संगठन उन पदों पर कर्मचारियों को स्थानांतरित करने के लिए एक स्थानान्तरण प्रक्रिया आरंभ कर सकता है जहां वे अधिक प्रभावी होने की संभावना रखते हैं या जहां संगठन के कार्यों को समय से पूरा करने में वे बेहतर रूप से सक्षम होते हैं। कर्मचारियों की पहल पर किया स्थानान्तरण जिसे "कार्मिक स्थानान्तरण" भी कहा जाता है,
उसे कई कारणों से शुरू किया जा सकता है। ये अधिकारियों में परिवर्तन या स्थान का परिवर्तन चाहते हैं या उनके वर्तमान सहकर्मियों के साथ पारस्परिक संघर्ष से बचने के लिए एवं अपने मित्रों और शुभेक्षुओं के साथ कार्य करने को लेकर हो सकते हैं।
योडर ने स्थानान्तरण को "एक स्थानांतरिक परिवर्तन के रूप में परिभाषित किया है, जिसमें व्यक्तियों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जाता है तथा कर्तव्यों, जिम्मेदारियों, आवश्यक कौशल मुआवजे में कोई भी उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं किया जाता है।"
अरुण मोनप्पा और मिर्जा सय्यदैन के अनुसार “स्थानांतरण प्रदत्त कार्य में एक परिवर्तन है,
जिसमें कर्मचारी समान प्रकार के दायित्व स्तर, लगभग सामान कौशल और उसी वेतन के साथ ज़िम्मेदारी, किसी अन्य पद / नौकरी पर जाता है।"
आर. एस. डावर के अनुसार, “स्थानांतरण किसी कर्मचारी का एक पार्श्व विस्थापन है, जिसमें पदोन्नति या अवनति सम्मिलित नहीं है। अतः इसी लिए स्थानान्तरण में जिम्मेदारी या मुआवजे में कोई भौतिक परिवर्तन सम्मिलित नहीं है। "
स्थानान्तरण, अस्थायी अथवा स्थायी, आवश्यकता के आधार पर किसी विभाग के भीतर, विभागों तथा प्रभागों के बीच अथवा किसी कंपनी के विभिन्न कारखानों के बीच हो सकता है। स्थानान्तरण के लिए किसी कर्मचारी को अपने कार्य समूह, कार्य स्थान या संगठनात्मक इकाई को बदलने की आवश्यकता हो सकती है। जैसे ही क्षमताओं में वृद्धि और रिक्तियों के होने की स्थिति उत्पन्न हो, किसी भी कंपनी का लक्ष्य कर्मचारियों के पदों में परिवर्तन होना चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों