अनुमोदन के लिए अथवा वापसी की शर्त पर भेजे गये माल के संबंध में स्वामित्व का हस्तांतरण - Transfer of ownership in respect of goods sent for approval or on the condition of return
अनुमोदन के लिए अथवा वापसी की शर्त पर भेजे गये माल के संबंध में स्वामित्व का हस्तांतरण - Transfer of ownership in respect of goods sent for approval or on the condition of return
जब अनुमोदन अथवा विक्रय वापसी की शर्त पर क्रेता की माल सुपुर्दगी ही जाये, तो माल पर स्थानित्व का हस्तांतरण क्रेता को निम्नलिखित दशाओं में होता हैं :
I. विक्रेता को सूचना देना- यहि क्रेता अपना अनुमोदन अथवा स्वीकृति विक्रेता को प्रकट कर दे अथवा उस व्यवहार को ग्रहण करने का अन्य कोई कार्य करे तो यह मान लिया जायेगा कि माल के स्वामित्व का हस्तांतरण हो गया।
II. विक्रेता को सूचना नहीं देने पर यदि क्रेता अपनी स्वीकृति विक्रेता को प्रकट नही करता,
किन्तु अस्वीकृति की सूचना दिये बिना ही माल को अपने पास रोककर रख लेता है, तो ऐसी दशाओं यदि माल को वापस करने का समय निश्चित कर दिया गया हो तो उस समय की समय पर और यदि कोई समय निश्चित नहीं हुआ हो तो उचित समय के समाप्त हो जाने पर माल के स्वामित्व का हस्तांतरण क्रेता को ही जाता हैं।
III. क्रेता के किसी कार्य या त्रुटि द्वारा जब क्रेता की अपनी त्रुटि अथवा लापरवाही के कारण वस्तु की वापसी असंभव हो जाती है तो विक्रेता से क्रेता को स्थामित्व का हस्तांतरण हो जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों