स्थानांतरण के प्रकार - Transfer Type
स्थानांतरण के प्रकार - Transfer Type
1. उत्पादन कार्य स्थानांतरण:- किसी भी संगठन या उद्योग में कार्य भार बढ़ जाता है तो कर्मचारियों की बदली एक विभाग से दूसरे विभाग में कर दी जाती है, जिसे कार्यभार कम होता है और सामाजस स्थापित हो जाता है। इस क्रिया को उत्पादन स्थानातरण कहते हैं।
2. प्रतिस्थापन स्थानांतरण जब कभी जूनियर कर्मचारी का पद रिक्त हो तो उसकी पूर्ति के लिए सीनियर के उस पद पर पहुँचाया जाता है तो इसे प्रतिस्थापना स्थानांतरण कहते है। प्रायः यह जब होता है जब जूनियर पद रिक्त हो और उस पर नए कर्मचारी की नियुक्ति किसी कारणवश नहीं हो पाई है और जिससे कार्य पर अधिक प्रभाव पड़ रहा है तो सीनियर कर्मचारी को कुछ समय के लिए उस रिक्त पद पर भेजा जाता है। यह स्थानांतरण अस्थाई होता है।
3. कर्मचारी स्थानांतरण:- यह स्थानांतरण तब होता है जब किसी कर्मचारी की नियुक्ति उस पद के अनुपयुक्त हो जाती हैं तब इस गलती को सुधारने के लिए कर्मचारी का स्थानांतरण किया जाता है। यह स्थानांतरण बहुत कम में होता है।
4. बहुमुखी दक्षता स्थानांतरण:- यह स्थानांतरण तब किया जाता है, जब कर्मचारी को एक से अधिक विभागों की कार्यप्रणाली का अध्ययन करना पडता है। कभी-कभी कर्मचारी को अपने विभाग के अलावा दूसरे विभाग की जानकारी दिलाना संगठन को आवश्यक लगता है, तो वह कर्मचारी का बहुमुखी स्थानांतरण करता है।
5. पारी स्थानांतरण:- कई कंपनियों में कर्मचारी दो पारी में कार्य करते हैं।
कभी-कभी कर्मचारी अपना कार्य सुबह से रात्रिपारी में स्थानांतरण कर लेते हैं। यह वह आने-जाने की सुविधा के कारण करते हैं। इसे परी स्थानांतरण कहते हैं। बड़े-बड़े कारखानों या कपनीयों में हर महीने पारी स्थानातरण किया जाता है।
6. विभागीय स्थानांतरण:- बड़ी-बड़ी कंपनियों या कारखानों में कई विभाग होते हैं, जिसमें कर्मचारी कार्य करते हैं। किसी कर्मचारी के एक विभाग से निकाल कर दूसरे विभाग में भेज दिया जाता है, इसे विभागीय स्थानांतरण कहते है। जैसे- कोई कर्मचारी को लेखा शाखा से संगठन की दूसरी शाखा में भेजा जाना। किसी कर्मचारी को उत्पादन विभाग से विपणन विभाग में या किसी कर्मचारी को क्रय विभाग से विक्रय विभाग में भेजना आदि विभागीय स्थानांतरण है।
7. निदानात्मक स्थानांतरण:- कभी-कभी कर्मचारी के परिवारिक कारण या सहकर्मचारी के साथ मतभेद बना रहता है, जिससे कार्य प्रभावित होता है तब संगठन निदानात्मक स्थानांतरण करता है। यह समस्या का समाधान के लिए समायोजन होता है।
वार्तालाप में शामिल हों