पूर्व परीक्षण - trial run
पूर्व परीक्षण - trial run
सामान्य अर्थ में पूर्व परीक्षण यह प्रक्रिया, पद्धति या प्रारंभिक अध्ययन कार्य है जिसके द्वारा इस बात की जांच की जाती है कि अध्ययन कार्य की बनायी गयी रूपरेखा प्रयोग में लाये जाने वाले उपकरण एवं पद्धति संगत ठीक है या नहीं, तथा इसके द्वारा वैज्ञानिक निष्कप तक पहुंचने के लिए आवश्यक तथ्यों एवं सूचनाओं को एकत्रित करना संभव होगा या नही। प्राय सामान्य ज्ञान एवं अनुभव के आधार पर ही अनुसंधान कार्य की रुपरेखा तैयार की जाती है तथा तथ्य संकलन के लिए पद्धतियों एवं तकनीकों का चयन किया जाता है परन्तु व्यवहार में इसे लागू करने पर यह आभास हो सकता है कि पूर्व नियोजित योजना रुपरेखा व तकनीकों में कुछ तो पूर्णात बेकार है और कुछ में मामूली सुधार करने पर ही काम चल सकता है। पूर्व परीक्षण की किया में यही सब बातें सम्मिलित की जाती हैं जोकि वास्तविक अध्ययन प्रारंभ करने से पूर्व ही कर ली जाती है। उदाहरण के लिए कोई कंपनी नया उत्पाद प्रस्तुत करना चाहती है
तो यहां बड़े पैमाने एक साथ उत्पाद को प्रस्तुत करना व्यवसाय के लिए खतरनाक हो सकता है। अतः प्रारंभ में छोटे पैमाने पर परीक्षण के द्वारा इसकी जांच की जा सकती है कि उत्पाद का आकार, किस्म, रंग, पैकेज आदि को उपभोक्ता किस सीमा तक स्वीकार करते है. और इसी परीक्षण से प्राप्त परिणामों के आधार पर उत्पाद में आवश्यक संशोधन किया जा सकता है।
आर. एल. एकॉफ के अनुसार, "अनुसंधान के विभिन्न पक्षों-उपकरणों, यंत्रों या योजनाओं के विकल्पों का एक नियन्त्रित अध्ययन ही पूर्व परीक्षण है जिसका उद्देश्य यह ज्ञात करना होता है कि सर्वोत्तम विकल्प कौन-सा है।" इन्होंने आगे लिखा है कि पूर्व परीक्षण ऐसी व्यवस्थित अनुसंधान प्ररचना पद्धति है जो अनुसंधान की आयोजित रुपरेखा की आधारभूत एवं मौलिक जानकारी प्रदान करने की क्षमता रखता है।"
अन्य शब्दों में विपणन अनुसंधान में जहां भी क्षेत्रिय अध्ययन पद्धति महत्वपूर्ण होती है. पूर्व परीक्षण अत्यवश्यक होता है।
वार्तालाप में शामिल हों