शर्त एवं आश्वासन के प्रकार - Types of Conditions and Assurances

 शर्त एवं आश्वासन के प्रकार - Types of Conditions and Assurances


भारतीय अनुबंध अधिनियम के अनुसार, शर्त एवं आश्वासन दो प्रकार के हो सकते हैं।


1. स्पष्ट शर्त एवं आश्वासन :- शर्त एवं आश्वासन को स्पष्ट तब कहा जाता है जब अनुबंध में इनके लिए स्पष्ट रूप से व्यवस्था की गई हो। उदाहरण के लिए स्पष्ट रूप से व्यवस्था की गई हो। उदाहरण के लिए जब कोई क्रेता सफेद रंग की टाटा नेनो खरीदना चाहता है, तो टाटा नेनो का रंग एक स्पष्ट शर्त माना जाता है। अनुबंध करने वाले पक्षकार अनुबंध की विषयवस्तु के बारे में जैसा चाहें, उस कथन या वचन को स्पष्ट रूप से लिख सकते हैं, तब इसे स्पष्ट शर्त के रूप में स्वीकार किया जायेगा।


विक्रय अनुबंध में स्पष्ट करार के द्वारा पक्षकार अपनी इच्छानुसार स्पष्ट शर्त एवं आश्वासन रखने के लिए पुर्णतः स्वतंत्र है। जब कोई भी कंपनी अपने उत्पादों का विज्ञापन करती है तो वह एक निश्चित अवजिके लिए गारंटी देती है। उदाहरण के लिए इन्टेक्स (Index) अपने मोबाइल पर बिक्री की तारीख से साल की वारंटी देता है। यह स्पष्ट आश्वासन का एक उदाहरण है।


2. गर्भित शर्त एवं आश्वासन :- गर्भित शर्त तथा आश्वासन वे होते हैं जिनका लिखित या मौखिक रूप से वर्णन किया जाना अनिवार्य नहीं होता, क्योंकि वे स्वयं अनुबंध पर लागु होते हैं, अर्थात राजनियम स्वयं उनका होना मान लेता है।