उत्पत्ति के आधार पर अनुबंध के प्रकार - Types of Contracts by Origin
उत्पत्ति के आधार पर अनुबंध के प्रकार - Types of Contracts by Origin
उत्पत्ति के आधार पर अनुबंध निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं: स्पष्ट अनुबंध - यह बोल कर या लिखित शब्दों द्वारा किया गया अनुबंध है। भारतीय अनुबंध अधिनियम की धारा 9 के अनुसार, स्पष्ट अनुबंध ऐसा अनुबंध है जो पक्षकारों द्वारा लिखित अथवा मौखिक रूप से शब्दों के उच्चारण द्वारा किया जाता है। उदाहरण के लिए, 'अ', 'ब' से कहता है की तुम मेरी बाइक 15000 रूपये में खरीदोगे ? और 'ब' हाँ कर देता है। 1.
ii. गर्भित अनुबंध- वह अनुबंध जो लिखित या मौखिक रूप से न होकर पक्षकारों के आचरण द्वारा होता है,
गर्भित अनुबंध कहलाता है। उदाहरण के लिए, 'अ' हाथ के इशारे द्वारा टैक्सी रोकता है और उसमें बैठ जाता है । यह गर्भित अनुबंध है और 'अ' उचित किराया का भुगतान करने के लिए बाध्य है।
III सांयोगिक अनुबंध - किसी घटना के घटित होने या न होने पर किसी कार्य को करने या न करने का अनुबंध सांयोगिक अनुबंध कहलाता है। उदाहरण के लिए, सचिन, सुरेश को अपने सकुशल लौटने पर पुत्र के 10,000 रूपये देने का वचन देता है। यह सांयोगिक अनुबंध है।
वार्तालाप में शामिल हों