आन्तरिक बचतों के प्रकार - Types of Internal Savings
आन्तरिक बचतों के प्रकार - Types of Internal Savings
आन्तरिक बचतें अनेक प्रकार की हो सकती हैं, जिनमें निम्न प्रकार की बचतें प्रमुख हैं
(1) तकनीकी मितव्ययिताएँ - तकनीकी बचते फर्म द्वारा श्रेष्ठतकनीकी एवं आधुनिक प्लान्ट के प्रयोग के कारण प्राप्त होती हैं। तकनीकी बचते भी अनेक प्रकार की हो सकती है, जैसे
1. श्रेष्ठप्रविधियों का प्रयोग-बड़ी फर्म के लिए यह सम्भव है कि वह अपनी उत्पादन प्रक्रिया में श्रेश्ठतम नवीन प्राविधियों का प्रयोग करके उत्पादन की प्रति इकाई लागत को न्यूनतम रख सके। छोटी फर्म के आर्थिक साधन सीमित होने के कारण उनके द्वारा श्रेष्ठ प्रविधियों का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
2 बड़े आयाम की मितव्ययिताएँ-बड़ी मशीनों की कीमतें छोटी मशीनों की कीमतों के अनुपात में उतनी ज्यादा नहीं है अतः बड़ी मशीनों का प्रयोग करके उत्पादन की प्रति इकाई लागत को घटाया जा सकता है क्योंकि बड़ी मशीन के संचालन व्यय प्रति इकाई कम होते है।
3. विशिष्टीकरण से बचतें- यदि फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाय तो श्रम विभाजन व विशिष्टीकरण का क्षेत्र व्यापक हो जायेगा। विशिष्टीकरण एवं श्रम विभाजन से श्रमिकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा फर्म की प्रती इकाई लागत में कमी भी होगी।
वार्तालाप में शामिल हों