पूर्वगामी सर्वेक्षण के प्रकार - Types of Preliminary Surveys
पूर्वगामी सर्वेक्षण के प्रकार - Types of Preliminary Surveys
यह सर्वेक्षण मुख्यतः दो प्रकार का होता है-
1. अन्वेषणात्मक अनुसंधान
2 अनुमानात्मक अनुसंधान
अन्वेषणात्मक अनुसंधान का उद्देश्य समस्या या घटना के कारणों के संबंध में प्रारंभिक ज्ञान प्राप्त करना होता है। अनुसंधानकर्ता को इससे यह ज्ञात हो जाता है कि विभिन्न दशाओं में अध्ययन को किन-किन दिशाओं में मोड़ना पड़ सकता है। अनुमानात्मक अनुसंधान अध्ययन या समस्या विषय एवं क्षेत्र से संबंधित सभी बातों का प्रारंभिक अनुमान करने के लिए किया जाता है। इससे यह ज्ञात हो जाता है कि अनुसंधान कार्य में कितने समय, धन, निरीक्षण आदि की आवश्यकता है।
वार्तालाप में शामिल हों