विक्रय पूर्वानुमान के प्रकार - Types of Sales Forecasting

विक्रय पूर्वानुमान के प्रकार - Types of Sales Forecasting


(अ) आर्थिक पूर्वानुमान का संबंध इस बात के अनुमान लगाने से है कि सामान्यतः व्यवसाय और इसके विभिन्न कार्य क्षेत्रों पर व्यापक राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक शक्तियों का क्या प्रभाव पड़ सकता है। इसके लिए पंचवर्षीय योजनाओं, सकल आय औद्योगिक उत्पादन उपभोक्ता व्यय फुटकर एवं थोक मूल्य, रोजगार सरकारी व्यय आदि के प्रभाव पूर्वानुमानित किये जा सकते हैं। व्यावसायिक पूर्वानुमान, आर्थिक पूर्वानुमान के अंतर्गत साधारण व्यवसाय की प्रवृत्तियों का विस्तृत रूप में अनुमान है जैसे सभी टिकाऊ वस्तुओं के लिए प्रमुख भाग इसे सामान्यत अर्थशास्त्रियों द्वारा तैयार किया जाता है।


(ख) कम्पनी पूर्वानुमान का क्षेत्र सीमित है। यह कम्पनी के विक्रय पूर्वानुमान से संबंधित है।

सामान्य व्यावसायिक पूर्वानुमान के लिए एक प्रमुख तत्व है। उल्लेखनीय तथ्य यह है कि सामान्य व्यावसायिक पूर्वानुमान के लिए अभी तक कोई तकनीक विकसित नहीं हो सके जो विक्रय पूर्वानुमानों से कही अधिक व्यापक हो । मुख्यत विक्रय पूर्वानुमान सकुचित क्षेत्र में कार्य करता है, जबकि व्यावसायिक पूर्वानुमान सम्पूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र की प्रवृत्तियों का द्योतक है। कंपनी के पूर्वानुमानों की तुलना पूर्वानुमानों का वास्तविकता से अधिक निकट होना पूर्णतय समय है। इसका कारण यह है कि कंपनी के मामले में प्रतिस्पर्धा एक प्रमुख चल है जिसका नियन्त्रण नहीं किया जा सकता और जो अनिश्चित भी है। वित्तीय प्रबंध उत्पादन प्रबंध तथा विपणन प्रबंध के लिए सही विक्रय पूर्वानुमान के आकड़े बड़े कार्यशील उपकरण बन जाते है।