चयन साक्षात्कार के प्रकार - Types of Selection Interview
चयन साक्षात्कार के प्रकार - Types of Selection Interview
क) संरचित - संरचित साक्षात्कार में प्रश्न तथा उनकी प्रकृति सामान्यतः पूर्वनिर्धारित रहती हैं।
ख) असंरचित साक्षात्कार- इस प्रकार के साक्षात्कार में सामान्यतः प्रश्न साक्षात्कार के दौरान ही पूछे जाते हैं तथा उनकी प्रकृति साक्षात्कार के वातावरण पर निर्भर करती है।
ग) व्यवहारात्मक साक्षात्कार- व्यवहारातामक साक्षात्कार में आवेदक से काल्पनिक परिस्थितियों एवं समस्याओं आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। मूल्यांकन आवेदक के समस्या समाधान के दृष्टिकोण एवं विधि पर आधारित होता है।
घ) तनाव साक्षात्कार- यह त्वरित एवं तल्ख प्रश्नों की एक श्रृंखला होती है जिसका उद्देश्य आवेदक को तनाव में लाना होता है तथा उस स्थिति में आवेदक कैसे व्यवहार अथवा कार्य करेगा यह देखना होता है।
(ङ) पैनल साक्षात्कार- इस प्रकार के साक्षात्कार में दो से लेकर पंद्रह साक्षात्कारकर्ता हो सकते हैं। इसमें विभिन्न विषयों से सम्बंधित विशेषग्य हो सकते हैं। यह औपचारिक तथा कम सौहार्द्रपूर्ण हो सकता है और यदि सही सही से संचालित किया जाए तो अपेक्षित सूचनाओं का भण्डार मिल सकता है, अन्यथा यह विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा अनिर्धारित क्रम में पूछे गए प्रश्नों के कारण आवेदक के लिए असहज एवं तनावपूर्ण हो सकता है।
च) एकैक साक्षात्कार- यहाँ पर एक आवेदक एवं एक साक्षात्कारकर्ता होता है तथा प्राथमिक साक्षात्कार इसका एक उदाहरण हो सकता है।
छ) श्रृंखला साक्षात्कार- इस प्रकार के साक्षात्कार में एक के बाद एक करके कई साक्षात्कारों की एक श्रृंखला होती है जिसका उद्देश्य आवेदक के व्यक्तित्व एवं उसके विभिन्न पक्षों के सन्दर्भ में जानकारी एकत्रित करना होता है। बहुराष्ट्रीय संगठनों में इस प्रकार के साक्षात्कार बहुत प्रचलित हैं, दूरभाषीय साक्षात्कार से शुरू होकर श्रृंखला साक्षात्कार पर समाप्त हो सकते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों