अवकाश नीति , अतिरिक्त अवधि वेतन नीति , बीमा - Vacation Policy , Extra Term Pay Policy , Insurance
अवकाश नीति , अतिरिक्त अवधि वेतन नीति , बीमा - Vacation Policy , Extra Term Pay Policy , Insurance
संगठन के साथ काम करते समय कर्मचारी को पर्याप्त संख्या में अवकाश प्राप्त करने का अधिकार होता है। संगठन भुगतान अवकाशों जैसे कि विश्राम अवकाश, चिकित्सा अवकाश, और मातृत्व अवकाश आदि के लिए सांविधिक वेतन प्रदान करते हैं।
अतिरिक्त अवधि वेतन नीति
कर्मचारियों को कार्य करने हेतु उनके अतिरिक्त समय देने के लिए पर्याप्त भत्ते और सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। जैसे परिवहन सुविधा, अतिरिक्त अवधि वेतन आदि
चिकित्सकीय सुविधा
कर्मचारियों को वार्षिक तौर उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भत्ता दिया जाना चाहिए। यहां तक कि उनके आश्रितों को भी चिकत्सकीय सुविधाओं एवं बीमा का प्रावधान होना चाहिए जो उन्हें भावनात्मक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगा।
बीमा
संगठन कर्मचारियों के लिए आकस्मिक बीमा और जीवन बीमा भी प्रदान करते हैं। इससे उन्हें भावनात्मक सुरक्षा मिलती है और वह खुद को संगठन मके लिए मूल्यवान मानते हैं।
यात्रा अवकाश
कर्मचारियों को उनके परिवारों के साथ यात्रा पर जाने के लिए जाने के लिए अवकाश और यात्रा भत्ता भी प्रदान किया जाता है। कुछ संगठन कर्मचारियों के लिए दौरे की व्यवस्था भी करते हैं।
यह आमतौर पर कर्मचारियों को तनाव से मुक्त करने के लिए किया जाता है।
सेवानिवृत्ति लाभ
संगठन अपने कर्मचारियों के लिए पेंशन योजनाएँ एवं अन्य लाभ उपलब्ध करवाते हैं जो निर्धारित आयु में संगठन से सेवानिवृत्त होने के पश्चात उन्हें लाभ देते हैं।
अवकाश गृह
संगठन अपने कर्मचारियों के लिए यात्रा के दौरान अवकाश गृह अथवा अतिथि गृह भी उपलब्ध करवाते हैं। यह अवकाश गृह विभिन्न स्थानों पर, आमतौर पर पहाड़ी पर्यटक स्थलों पर स्थित होते हैं अथवा सर्वाधिक वांछित अवकाश एवं यात्रा स्थल होते हैं। संगठन सुनिश्चित करते हैं कि अतिथि गृह में रहने के दौरान कर्मचारियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।
समय- लोचशीलता / समय की छूट
संगठन उन कर्मचारियों को समय की छूट या समय में लचीलेपन की अनुमति प्रदान करते हैं जो व्यक्तिगत समस्याओं और अन्य वैध कारणों से तय समय पर नहीं आ सकते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों