बहुमुखी कौशल - versatile skills
बहुमुखी कौशल - versatile skills
कर्मचारियों को बहुमुखी कौशल देने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। संगठन के द्वारा कर्मचारियों को बहुमुखी कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। कर्मचारियों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, आदि में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आज रोजगार के जो अवसर पैदा हो रहे हैं, वे विशेष कौशल संपन्न कर्मचारियों के लिए हैं। बहुमुखी कौशल का अर्थ है संगठन में एक साथ कई कार्य करना । आजकल संगठन नए कर्मचारियों को रखने के बजाए अपने मौजूद कर्मचारियों को कई कार्यों में दक्ष बना रही है, ताकि एक अकेला कर्मचारी ही कई कार्यों को कर सके। संगठन में जब कर्मचारी कई कार्यों को करने में दक्ष होते हैं, तो संगठन कम कर्मचारियों से ही काम चला लेते हैं। दो कर्मचारियों को कम वेतन पर रखने से अच्छा तो एक सक्षम कर्मचारी को अच्छे वेतन पर रखना होता है। इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि कार्यकुशलता में भी वृद्धि होती है।
बहुमुखी कौशल युक्त कर्मचारी की प्रतिभा के बेहतर उपयोग के लिए उचित अवसर मिलना चाहिए। यदि संगठन में कर्मचारी खुश है तो उत्पादकता बढ़ेगी, नाखुश है तो कार्य पर प्रभाव पड़ेगा। बहुमुखी कौशल युक्त कर्मचारी की सहायता की जानी चाहिए और उसका वेतन दूसरे कर्मचारियों की तुलना में थोड़ा अधिक रखने की जरूरत है।
बहुमुखी कौशल से लाभ बहुमुखी कौशल युक्त कर्मचारी संगठन के लिए अत्यंत - लाभदायक है, क्योंकि वह नए कर्मचारी को रखने की लागत और प्रशिक्षण का खर्च में कमी लाता है, संगठन की उत्पादकता में वृद्धि करता है, तथा उसे विभिन्न परिस्थितियों में दूसरे कर्मचारियों की तुलना में नौकरी की बेहतर संभावना रहती है।
वार्तालाप में शामिल हों