मार्क -1 कंप्यूटर (1937-44) - Mark-1 Computer (1937-44)

मार्क -1 कंप्यूटर (1937-44) - Mark-1 Computer (1937-44)


इसे Automatic Sequence Controlled Calculator भी कहा जाता है। इसे हर्वर्ड विश्वविद्यलय के होवार्ड ए. एकेन (Howard A. Aiken) ने IBM (International Business Machine) के सहयोग से बनाया था. यह एक प्रकार का विधुत यांत्रिक डिवाइस था. क्योकि इसमें विधुत एवं यांत्रिक घटक लगे थे. यह पंच कार्ड मशीन के प्रयोग किये सिधांत पर आधारित था. इसकी बनाबट काफी जटिल तथा इसका आकर काफी बड़ा था. इसमें 3000 विधुत यांत्रिक स्विच लगे थे जिससे सामान्य अंकगणितीय गणना जैसे जोड़, घटाव, गुना एवं भाग करने में सक्षम था. यह दसमलाव के बाद 23 तक की संख्याओ की गणना करने में . ३ सेकंड का समय लेता था जो कि आज के कंप्यूटर के तुलना में काफी धीमा है।