एनीअक कंप्यूटर ( 1943-46) - ENIAC

एनीअक कंप्यूटर ( 1943-46) - ENIAC


ENIAC- Electronic Numerical Integrator And Calculator यह प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर था. इसे पेनसिल वेनिया विश्वविद्यालय के मूर स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर जे. प्रेस्पेर एक्केर्ट और जॉन मौचली एवं टीम द्वारा बनाया गया था. एनीअक ( ENIAC) कंप्यूटर का आविष्कार सैनिक प्रयोग के लिए था. इसका उपयोग बैलिस्टिक मिसाइल से सम्बंधित समस्याओं के निदान में बहुत दिनों तक किया गया. इसको 20x40 वर्ग फीट कमरे में रखा जा सकता था. इसमें 18000 निर्वात नाली ( vacuum tube) लगा हुआ था. यह दो संख्याओं को जोड़ने में 200 माइक्रो सेकंड तथा गुना करने के लिए 2000 माइक्रो सेकंड लेता था।