प्रथम पीढ़ी के कम्प्यूटर , विशेषताएँ( 1945 से 1956) - First Generation Computers, Features (1945 to 1956)

 प्रथम पीढ़ी के कम्प्यूटर , विशेषताएँ( 1945 से 1956) - First Generation Computers, Features (1945 to 1956)


सन् 1946 मे पेनिसलवेनिया विश्वविद्यालय के दो इंजीनियर जिनका नाम प्रोफेसर इक्रर्ट और जॉन जॉन मौचली के टीम ने ENIAC- Electronic Numerical Integrator And Calculator का अविष्कार किया। यह प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर था. उन्होने प्रथम डिजिटल कम्प्यूटर का निर्माण किया। जिसमें उन्होने वैक्यूम ट्यूब का उपयोग किया था। उन्होने अपने नए खोज का नाम इनिक ( ENIAC ) रखा था। इस कम्प्यूटर में लगभग 18,000 वैक्यूम ट्यूब, 70,000 रजिस्टर और लगभग पांच मिलियन जोड़ थे।


यह कम्प्यूटर एक बहुत भारी मशीन के समान था। जिसे चलाने के लिए लगभग 160 किलो वाट विद्युत उर्जा की आवश्यकता होती थी। इस पीढ़ी कोम्पुत्र में निर्वात नाली ( Vacuum Tube ) का पर्योग किया जाता था क्योकि यही उस समय का सबसे तेज एल्क्ट्रोनिक डिवाइस था. इस पीढ़ी के कंप्यूटर गणना करने के लिए मिली सेकंड लिया करते थे.

इस पीढ़ी के कंप्यूटर में मेमोरी के लिए एलेक्ट्रोमेगानेटिक तथा डाटा व निर्देशों को कंप्यूटर निवेश हेतु पंच कार्ड का प्रयोग किया जाता था.


इस समय के कंप्यूटर में प्रोग्राम लिखने के मशीनी भाषा और असेंबली भाषा का इस्तेमाल किया जाता था. इसी कारन इस पीढ़ी में प्रोग्राम लिखने के विशेषज्ञ की आवश्यकता होती थी.


प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर की विशेषताएँ


• इस पीढ़ी के कंप्यूटर अपने समय के सबसे तेज गणना करने वाले डिवाइस थे.


• ये बहुत बड़े आकर के होने के कारण इसे किसी बड़े कमरे में ही प्रतिस्थापित किया जा सकता था.


• इसमें हजारों की संख्या में निर्वात नाली ( vacuum Tube) लगे होने के कारण बहुत अधिक मात्रा में उष्मा उत्पन होता था इसी कारण कमरे में बतानुकूलित करना अवश्यक था.


• एक निर्वात नाली (vacuum Tube) को आधे वाट के बराबर पॉवर की आवस्यकता होती है। चुकि कंप्यूटर में हजारों की संख्या में निर्वात नाली (vacuum Tube) लगे होते थे अतः इसके लिए पॉवर की आवश्यकता बहुत अधिक होती थी.


• चुकि निर्वात नाली (vacuum Tube) की जीवन चक्र बहुत सीमित अवधि का होता था इसके वजह से जल्दी जल्दी हार्डवेयर में ख़राबी आती थी.


• हार्डवेयर में खराबी जल्दी जल्दी होने के कारण कंप्यूटर को लगातार रखरखाव की आवश्यकता होती थी. 


• चुकि कंप्यूटर को ठीक करने हेतु हजारों की संख्या में लोगो कि आवश्यकता होती थी क्योकि निर्वा नाली (vacuum Tube), इलेक्ट्रॉनिक सर्किट को हाथ से असेंबली की जाती थी. 


• इसी वजह से इस पीढ़ी कंप्यूटर का उपयोग वाणिज्यिक कार्यों के लिए नहीं किया जाता था.


• क्योकि इस पीढ़ी के कंप्यूटर में प्रोग्राम लिखना बहुत आसन नहीं होता था इसलिए इनका वाणिज्यक उपयोग संभव नहीं था.