एक्सेल 2007 - excel 2007
एक्सेल 2007 - excel 2007
इसमें नया इंटरफेस दिया गया है जिसमें मेनू टूलबार को जोड़ा गया है। टूलबार कई रिबन से मिल कर बनता है।
प्रत्येक रिबन में टूलबार बटन होते है।
इसमें इसके अतिरिक्त निम्नलिखित तत्व होते है-
1. इसमें छः नए फॉन्ट का समावेश किया गया है।
2. क्विक एक्सैस टूलबार – यह एक प्रकार का व्यक्तिगत टूलबार है जिसमें आप अपने अनुसार अनुदेश जोड़ सकते है।
3. फोर्मेटिंग से संबन्धित कमांड जो माऊस पॉइंटर के साथ दिखाई देता है।
4. बड़ी वर्कशीट एक्सेल 2007 में 1048576 रो तथा 16384 कॉलम है। इसमें लगभग 17 बिलयन सेल है।
5. नई फ़ाइल फॉर्मेट - एक्सेल 2007 ओपेन फ़ाइल फॉर्मेट को समर्थन देता है। एक्सेल 2007 xml आधारित फ़ाइल फॉर्मेट को समर्थन देता है।
6. पेज ले आउट व्यू- इस विकल्प के चयन कर आप वर्कशीट का पेज लेआउट व्यू प्राप्त कर सकते है। इसमें क्लिक कर बहुत आसानी से हैडर और फूटर को वर्कशीट में जोड़ सकते है। इस मोड में अगर आप वर्क शीट संपादन करना चाहते है तो यह भी संभव है।
7. उन्नत किस्म के ससर्त फोर्मेटिंग ससर्त फोर्मेटिंग से आप किसी सेल की फोर्मेटिंग उसमें उपस्थित मान के = आधार पर कर सकते है। इससे आसानी से कुछ मानों वाले सेल को हाइलाइट किया जा सकता है। जैसे आप सेल के पीछे का रंग लाल सेट कर दे यदि सेल में मान ऋणात्मक हो नहीं तो सेल का रंग हरा किया जाए। इससे आप ऋणात्मक वाले सेल के मान को आसानी से पहचान सकते है।
8. स्मार्ट आर्ट एक्सेल 2007 में स्मार्ट आर्ट दिया गया है जिससे आप अनुपम डायग्राम बना सकते है जैसे - फलो चार्ट, ऑर्गनाइज़ेशन चार्ट इत्यादि।
इससे आप चित्रों में परछाई उभार व अन्य प्रकार के इफेक्ट लगा सकते है।
9. सूत्रों को लिखने में इंटीली-सेंस के आधार पर संभावित सूत्रों की सूची प्रदर्शित करता है जिससे सूत्रों का नाम नहीं मालूम होने पर भी लिखने में आसानी होती है।
10. उन्नत किस्म के पाइवोट टेबल (Pivot Table) पाइवोट टेबल की मदद से आप अधिक मात्र में रॉ डेटा से सारशीट का निर्माण किया जा सकता है। सारांशित टेबल के साथ-साथ इसका चित्रात्मक रूप में चार्ट का निर्माण करने में आप सक्षम हो सकते है। इन सभी को करने हेतु आपको केवल कुछ क्लिक करने की जरूरत ही होगी।
वार्तालाप में शामिल हों