विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम ,माइक्रोसाफ्ट विन्डो 3.1 ,माइक्रोसाफ्ट विन्डो NT, माइक्रोसाफ्ट विन्डो 95 - Windows Operating System, Microsoft Windows 3.1,Microsoft Windows NT, Microsoft Windows 95
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम ,माइक्रोसाफ्ट विन्डो 3.1 ,माइक्रोसाफ्ट विन्डो NT, माइक्रोसाफ्ट विन्डो 95 - Windows Operating System, Microsoft Windows 3.1,Microsoft Windows NT, Microsoft Windows 95
विंडोस ऑपरेटिंग सिस्टम का यूज़र इंटरफेस ग्राफिकल है अर्थात सभी प्रकार के कार्यों को करने के लिये चित्रों का उपयोग किया जाता है इसके कारण कमांड याद करने की आवश्यक्ता नहीं होती है इसलिए प्रयोक्ता को इसमें काम करने में आसानी होती है। इसके लोकप्रियता का एक और कारण इसका यूज़र इंटरफेस है जो बहुत आकर्षक एवं सुविधाओ से परिपूर्ण है।
माइक्रोसाफ्ट विन्डो 3.1
यह डास का ही विस्तृत रूप है। कंप्यूटर को माइक्रोसॉफ्ट डास द्वारा बूट करने के उपरांत कमांड प्रॉम्प्ट पर win कमांड लिखने पर एक आकर्षक ग्राफिकल यूजर इंटरफेस उपलब्ध होता है। जिसे माइक्रोसाफ्ट विंडोज़ 3.1 कहा जाता है। विंडोज़ 3.1 बहुत सफल हुआ। इसकी लोकप्रियता इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके साथ माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पैक को उस समय किलर एप्लीकेशन कहा जाता था। इस के वजह से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ वर्कग्रुप के विक्री में काफी इजाफा हुआ।
माइक्रोसाफ्ट विन्डो NT
माइक्रोसाफ्ट द्वारा इसे तकनीकी शक्ति के रूप से आद्योगिक शक्ति के रूप में विकसित किया गया था। इसे 1993 के मध्य मे प्रकाशित किया गया। इंजिनियरिंग वर्क स्टेशनो, सर्वरोआदि में माइक्रोसाफ्ट विन्डो NT का यूनिक्स के साथ सीधी प्रतिस्पर्धा था।
माइक्रोसाफ्ट विन्डो 95
माइक्रोसाफ्ट विन्डो 95 माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का पर्सनल कंप्यूटर के लिए पूर्ण सुविधा से युक्त प्रथम ऑपरेटिंग सिस्टम था। इसे माइक्रोसाफ्ट विन्डो 3.1 की तरह पहले एम.एस. डास से बूट करने की आवश्यकता नहीं होती थी। इसमें कमांड प्रोम्प्ट होता है जिससे आप एम.एस. डॉस के कमांड को कार्यान्वित कर सकते है। माइक्रोसाफ्ट विन्डो 95 में उस समय के लगभग सभी प्रकार हार्डवेयर के लिए जेनेरिक सॉफ्टवेर मौजूद होने से किसी प्रकार के हार्डवेयर को कंप्यूटर से कनेक्ट कर उसे कार्यान्वित किया जा सकता है। इस सुविधा के कारण माइक्रोसाफ्ट विन्डो 95 के प्लग एंड प्ले ऑपरेटिंग सिस्टम कहा जाता है।
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम से संबंधित विषयों का विवरण निम्नलिखित है-
वार्तालाप में शामिल हों